<

मैं फिल्म का डायरेक्टर था…, कभी करोड़ों का मालिक रहा ये युवक; आज सड़कों पर मांग रहा भीख!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर है. वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि कभी वह करोड़ों रुपयों का मालिक था.

कहते हैं ना कि मजबूरी किसी को कुछ भी करवा सकती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेहद ही बदहाल स्थिति में दिख रहा युवक दावा कर रहा है कि वह कभी फिल्म का डायरेक्टर था. लेकिन आज हालात ने उसे सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा युवक अपना नाम वीके गिरी बता रहा है, जो जोधपुर, राजस्थान के बिलाड़ा का रहने वाला है. वह खुद को हरियाणवी फिल्म ‘मंथन’ का हीरो और डायरेक्टर बता रहा है. कह रहा है कि कभी वह दो फैक्ट्रियों का मालिक था और बहुत अमीर था. वह दावा कर रहा है कि उसके पास कई गाड़ियां भी थीं. लेकिन  वह अब भीख मांग कर खाने के लिए मजबूर है. 

कैसे हुई ऐसी हालत?

युवक बता रहा है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दे दिया और सब कुछ छीन लिया. वह युवक कह रहा है कि उसका एक बेटा भी है, जो जोधपुर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है. 

क्या फिल्म वाला दावा सच है?

जब ‘मंथन’  नामक हरियाणवी फिल्म को सर्च किया गया, तो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. मंथन फिल्म डालने पर हिंदी फिल्म आती है, जिसे श्याम बेनेगल ने बनाई थी. 

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भाई, आपकी कहानी सुनकर दुख हुआ. हरियाणवी फिल्म ‘मंथन’ के हीरो-डायरेक्टर थे, दो फैक्ट्रियां चला चुके हैं, फिर भी आज ये हाल. पत्नी का धोखा और भी दर्दनाक.’ इसके अलावा एक ने कहा, ‘लगता है इनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.’ वहीं अन्य लोग भी युवक की हालत पर दुख जता रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

SRH vs RR head to head: आज किसका होगा दबदबा SRH या RR? देखें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड

SRH vs RR head to head: आज आईपीएल के 21 वे मुकाबले में कौन कैसे…

Last Updated: April 13, 2026 14:45:20 IST

… जब पीरियड्स में होने लगे हैवी ब्लड फ्लो? घबराएं नहीं, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, परेशानी मोड़ लेगी मुंह!

Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है,…

Last Updated: April 13, 2026 14:39:27 IST

मॉडर्न सुविधाओं के साथ आ रहीं दिल्ली मेट्रो, ब्लू और रेड लाइन पर होंगे बदलाव, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू लाइन की कुछ पुरानी ट्रेनों को अपडेट किया…

Last Updated: April 13, 2026 14:17:36 IST

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: विदेश में धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की? रकम सुन उड़ जाएंगे होश

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: फिल्म कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 415.50 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 13, 2026 14:45:56 IST

लालू यादव को बड़ा झटका: लैंड फॉर जॉब स्कैम में नहीं मिली राहत, FIR रद्द की याचिका खारिज

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट…

Last Updated: April 13, 2026 14:12:54 IST

Heatwave: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर क्यों आते हैं? हो सकते हैं खतरनाक संकेत, तुरंत राहत कैसे पाएं

Heatwave Warning: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर आना हीट वेव या डिहाइड्रेशन का संकेत हो…

Last Updated: April 13, 2026 14:10:04 IST