<
Categories: देश

लालू यादव को बड़ा झटका: लैंड फॉर जॉब स्कैम में नहीं मिली राहत, FIR रद्द की याचिका खारिज

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द कराने की याचिका को खारिज कर दिया है. उन्होंने सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR और चार्जशीट को रद्द कराने की मांग की थी.

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कराने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है. साथ ही उन्हें एक राहत भी मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अधीनस्थ अदालत की कार्यवाही में पेशी से छूट दे दी है यानी उन्हें कोर्ट में पेश नहीं होना होगा. बता दें कि लालू प्रसाद यादव पर जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने का आरोप है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने इस मामले में FIR और चार्जशीट दायर की है. लालू प्रसाद यादव ने इसे रद्द करने की मांग की थी. हालांकि लालू प्रसाद यादव की इस याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने से भी इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर की बेंच ने सुनवाई की. उन्होंने कहा कि लालू यादव को ट्रायल कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं है. साथ ही कोर्ट में कहा गया कि सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में मुकदमा चलाने के लिए कानूनी मंजूरी नहीं ली. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले को निचली अदालत में उठाएं. इस मामले में लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि उनके परिवार में कई सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जो रद्द होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट से पहले उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से भी झटका लग चुका है.

लालू परिवार पर क्या है आरोप?

बता दें कि लालू प्रसाद यादव साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. इस दौरान ग्रुप डी में नियुक्तियां निकली थीं. कथित तौर पर उस समय लोगों से नौकरी के बदले जमीनें ली गई थीं. लालू  यादव के परिवार पर भी इसका आरोप है, जिसमें रबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव का नाम भी है. ईडी ने 2023 में कहा था कि लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत लगभग 600 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…

Last Updated: October 15, 2026 14:14:53 IST

Mahindra XUV 3XO Price in India: कीमत, कलर ऑप्शन, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी

Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…

Last Updated: October 15, 2026 13:55:19 IST

Jamshedpur: सिर्फ नामकरण करने से हो जाएंगे मालामाल! बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, जानें क्या है नाम रखने कीअंतिम तारीख

Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…

Last Updated: October 15, 2026 13:16:14 IST

Ranji Trophy: कौन है वो गेंदबाज? जिसने BCCI को भी किया बोल्ड; दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने शेयर किया वीडियो

Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…

Last Updated: October 15, 2026 12:50:54 IST

इस्लाम अपनाने वालों को बड़ा झटका! धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…

Last Updated: October 15, 2026 12:10:33 IST