<

कुत्ते का चाटना पड़ गया भारी! महिला ने मौत को 6 बार दी मात, लेकिन गंवाए दोनों हाथ-पैर, दिल दहला देगी कहानी

Britain News: ब्रिटेन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला को पालतू कुत्ते ने चाट लिया, जिससे उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि डॉक्टरों को उनके हाथ-पैर काटने पड़े. जानिए पूरी घटना.

Britain Dog Lick News: लोग घरों में कुत्ते पालते हैं और उसे खूब प्यार करते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि कुत्ते अपने मालिक को चाट भी लेते हैं, जो आम बात हैं. लेकिन ब्रिटेन में रहने वाली महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ. उन्हें जब कुत्ते ने चाटा तो हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें जिंदगी और मौत के बीच जूझना पड़ा. इस एक आम सी बात ने महिला की जिंदगी खराब कर दी और संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को उसके हाथ-पैर तक काटने पड़े. 

क्या है पूरी घटना?

जुलाई 2025 में एक दिन जब मनजीत संघा दोपहर में काम से घर लौटीं और उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई. अगली सुबह, हालत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गईं. उनके हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे पड़ गए थे, होंठ बैंगनी हो गए थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें तुरंत वॉल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सेप्सिस नामक बीमारी हुई है. आपको बता दें कि सेप्सिस ऐसी खतरनाक स्थिति है जिसमें इंफेक्शन शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान महिला को छह बार दिल का दौरा पड़ा और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. संक्रमण तेजी से फैल रहा था, इसलिए सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उनके दोनों पैर घुटने के नीचे से और दोनों हाथ काटने पड़े, ताकि बीमारी आगे न बढ़े. 

डॉक्टरों ने क्या कहा?

डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण की शुरुआत तब हुई होगी जब उसके कुत्ते ने उसके किसी छोटे घाव या खरोंच को चाट लिया होगा. इससे कुत्ते की लार में मौजूद बैक्टीरिया उसके खून में प्रवेश कर गए. कैपनोसाइटोफागा कैनिमोरस नामक बैक्टीरिया कुत्तों में पाया जाता है, जो उनके लिए हानिरहित होता है. हालांकि,  गंभीर मामलों में यह मनुष्यों में सेप्सिस जैसी बीमारियां या यहां तक कि मृत्यु का कारण भी बन सकता है.

सेप्सिस के लक्षण

सेप्सिस आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। सेप्सिस के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • लाल या बदरंग दाने
  • आपकी त्वचा पर छोटे और गहरे लाल रंग के धब्बे
  • कम पेशाब आना, या बार-बार पेशाब करने की तीव्र इच्छा होना
  • कम ऊर्जा
  • थकान
  • तेज़ हृदय गति
  • कम रक्तचाप
  • बुखार या शरीर का तापमान बहुत कम होना
  • कंपकंपी या ठंड लगना
  • तेज़ साँस लेना या साँस फूलना
  • अत्यधिक दर्द
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST