March Luckiest Mulank: न्यूमेरेलॉजी के अधार पर साल 2026 में मार्च का महीना कई मूलांक वालों के लिए अच्छा होने वाला है. धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी. बिजनेस में मुनाफा होगा. करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आइए जानते हैं यहां कि कौन से मूलांग वालों के लिए मार्च का महीना लकी है?
मार्च लकी मूलांक
March Luckiest Mulank: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली को देखकर लोगों के स्वभाव से लेकर भविष्य का आकंलन लगाया जाता है. वैसे ही अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरेलॉजी की मदद से आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ भी जान सकते हैं. अंक शास्त्र की मदद से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आने वाला समय अनुकूल होगा या नहीं? पहले जानते हैं क्या मूलांक और इसके बाद जानते हैं कि कौन से मूलांक वाले लोगों के लिए आने वाला मर्च का महीना लकी होने वाला है
अंक शास्त्र में जन्म तिथि के अधार पर मूलांक का निर्धारण किया जाता है. इसमें 01 से लेकर 09 तक के अंक को मूलांक निर्धारित किया जाता है, जैसे की 2, 11, 20 और 29 डेट पर जन्में लोगों का मुलांक 2 होता है, उदाहरण देकर समझाए तो 29 को 2+9=11, फिर 1+1=2 है, ऐसे बनाया जाता है जन्म तिथि का मुलांक. वहीं 25 तारीख पर जन्में लोगों का मूलांक 2+5=7 होगा. कहा जाता है कि मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव का आइना होता है.
किस मूलांक के लोगों के लिए रहने वाला है मार्च का महीना लकी
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 और इसके स्वामी ग्रह सूर्य होता है. लीडरशिप क्वालिटी में इस मूलांक के लोग बेहद अच्छे होते हैं और हर क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं. साल 2026 में मार्च का महीना मूलांक 1 वालों के लिए बेहद अच्छा होने वाला है, सफलता के कई अवसर आपके हाथ लगने वाले हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है और इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है. ये लोग अत्यधिक संवेदनशील, और भावुक होते हैं. साल 2026 में मार्च का महीना मूलांक 2 वालों के लिए भी बेहद लाभदायक होने वाला है. किसी काम में की गई मेहनत आपको अच्छी सफलता दिलाएगी. पूराने निवेश से लाभ होगा. नई नौकरी का प्रस्ताव आपको मिलेगा.
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ रहता है, उनका मूलांक 3 होता है और इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है. इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, आध्यात्मिक और आत्मविश्वासी होते हैं. साल 2026 में मार्च का महीना मूलांक 3 वालों को सफलता दिलाने वाला रहने वाला है. आपको सफलता पाने के नए अवसर मिल सकते हैं. धन लाभ के बड़े योग इस दौरान आपको मिलेंगे. दोस्त आपकी सहायता करेंगे. लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी.
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है और इसका स्वामी ग्रह मंगल होता है. इस मूलांक के लोग साहसी, निडर और ऊर्जावान होते हैं. साल 2026 में मार्च का महीना मूलांक 9 वालों के लिए भाग्या चमकाने वाला होने वाला है. किसी काम की नई शुरुआत कर सकते हैं. निवेश करने से आपको लाभ होगा. बॉस आपके काम से खुश होगा, जिससे प्रमोशन मिल सकती है. व्यापार में भी आपको मुनाफा होने की उम्मीद है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…