<

शादी की मीटिंग बनी कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन! 30 साल की लड़की ने ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’ के जरिए बॉयफ्रेंड को मिलाया माता-पिता से

PowerPoint Marriage Proposal: शादी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला मानी जाती है और भारत में यह फैसला अक्सर सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं रहता. परिवार की राय, सहमति और भरोसा इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाना कई लोगों के लिए सबसे मुश्किल होता है. लेकिन नोएडा की रहने वाली एक 30 साल की लड़की ने इस मामले में बिल्कुल अलग और अनोखा तरीका अपनाया.

Project Damaad Ji: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का फैसला माना जाता है. ऐसे में अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाना कई लोगों के लिए तनाव भरा होता है. सही समय, सही शब्द और सही माहौल चुनना आसान नहीं होता.

लेकिन नोएडा की एक 30 साल की लड़की ने इस मुश्किल पल को संभालने के लिए अलग रास्ता चुना. उन्होंने पारंपरिक बातचीत की बजाय टेक्नोलॉजी का सहारा लिया.

PPT बनी ‘प्रोजेक्ट दामाद जी

ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजिस्ट के रूप में काम करने वाली इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को मां से मिलवाने के लिए एक ‘पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन’ तैयार की, जिसका नाम रखा ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’- इस प्रेजेंटेशन में बॉयफ्रेंड की उम्र, पढ़ाई, परिवार, नौकरी, करियर और भविष्य की योजनाओं जैसी सारी जरूरी जानकारी शामिल थी. यानी वह सब कुछ, जो आमतौर पर माता-पिता अपने होने वाले दामाद के बारे में जानना चाहते हैं.लड़की का कहना था कि वह दिखाना चाहती थीं कि शादी का फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है, सिर्फ भावनाओं में बहकर नहीं.

मां का रिएक्शन और सोशल मीडिया पर चर्चा

शुरुआत में मां को लगा कि शायद यह कोई ऑफिस प्रेजेंटेशन है, लेकिन जैसे-जैसे स्लाइड्स आगे बढ़ीं, उन्हें बेटी का मकसद समझ आ गया. उन्होंने माना कि तरीका अलग जरूर था, लेकिन जानकारी पूरी और साफ थी.लड़की की मां ने यह भी बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही खास अंदाज में बातें रखने की आदी रही है, इसलिए यह तरीका उनके लिए बिल्कुल अनोखा नहीं था.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

मोबाइल विवाद में फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, BCCI ने रोमी भिंडर को थमाया नोटिस, आगे क्या होगा?

IPL Mobile Controversy: बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल…

Last Updated: April 13, 2026 18:05:02 IST

स्कूल नहीं, 5 स्टार की तरह खाना, न्यूट्रिशन से भरपूर है ‘मैजिकल थाली’, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ-सफाई और न्यूट्रिशन से भरपूर…

Last Updated: April 13, 2026 17:57:05 IST

PPF vs SIP, कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा, ग्रोथ के मामले में क्या रहेगा बेस्ट

PPF (Public Provident Fund) और SIP (Systematic Investment Plan) के बीच अक्सर कड़ा मुकाबला देखा…

Last Updated: April 13, 2026 17:56:59 IST

Sangan Murder Case: यार से ‘परमानेंट’ होने के चक्कर में पत्नि ने उजाड़ा सुहाग, दोनों फरार, ससुर ने भांडा फोड़ा

Sangan Murder Case: पति संजय की हत्या के आरोप में साणंद पुलिस ने पत्नि पारुल…

Last Updated: April 13, 2026 17:56:28 IST

Under Construction vs Ready Home कौन सा घर खरीदना ज्यादा किफायती, डील को कैसे बनाएं बेस्ट

देखा जाए तो दोनों विकल्पों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. लेकिन, अगर आप किसी…

Last Updated: April 13, 2026 17:54:01 IST