सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ-सफाई और न्यूट्रिशन से भरपूर खाना बच्चों को स्कूल में दिया जा रहा है. ये वीडियो साउथ कोरिया का बताया जा रहा है. वहां की मैजिकल थाली देखकर लोग काफी हैरान हैं.
साउथ कोरिया की मैजिकल थाली
South Korea School Food: दक्षिण कोरिया के स्कूलों में बच्चों के खानपान का खासा ध्यान रखा जाता है. इसका जीता-जाता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें स्कूल के मेन्यू को दिखाया गया है. ये मेन्यू किसी 5 स्टार होटल के खाने से कम नहीं है. लोग ये वीडियो देखकर हैरान हैं कि क्या किसी स्कूल में ऐसा खाना मिल सकता है. यहां साफ-सफाई और न्यूट्रिशन से भरपूर खाने का विशेष ध्यान रखा जाता है. लोग इसे मैजिकल थाली बता रहे हैं. दरअसल, स्कूलों में अक्सर खिचड़ी और बेस्वाद खाना मिलता है लेकिन दक्षिण कोरिया की ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं.
इसे देख बहुत से लोगों का कहना है कि काश वे दक्षिण कोरिया में पैदा हुए होते और वहां के स्कूलों में पढ़ाई करते और सेहत का भी भरपूर ध्यान रखते. दरअसल, वीडियो में दिखाए गए किचन में काफी साफ-सफाई है. ये किचन किसी हाई-टेक लैब से कम नहीं है. किचन का स्टाफ मास्क और ग्लव्स पहनकर पूरी साफ-सफाई और शिद्दत से खाना बना रहा है. इस थाली में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है.
इस ताली में भरपूर प्रोटीन है, जिसमें गर्म-गर्म चावल और नूडल्स के साथ ही मीट, मछली और टोफू शामिल हैं. इसके साथ ही ताजी सब्जियों का सलाद और गरमागरम सूप भी हैं. इसके साथ ही इस मील में कोरिया की मशहूर ‘किमची’ यानी फर्मेंटेड गोभी शामिल हैं. इस खाने की प्रेजेंटेशन इतनी बेहतरीन है कि बच्चे नखखरे नहीं करेंगे.
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में जहां मोटापे का रेशियो बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया में इसकी दर बहुत कम है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि वहां के लोगों का खाना ही उन्हें मोटापे का शिकार नहीं होने देतीं. कम तेल, भरपूर सब्जियां और फर्मेंटेड फूड लोगों की पाचन शक्ति और दिमाग को दुरुस्त रखता है. कहा जाता है कि 1953 के युद्ध के बाद से ये सिस्टम शुरू हुआ, जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बना है.
Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…
Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…
Girl Naagin Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…
Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…