<

Sangan Murder Case: यार से ‘परमानेंट’ होने के चक्कर में पत्नि ने उजाड़ा सुहाग, दोनों फरार, ससुर ने भांडा फोड़ा

Sangan Murder Case: पति संजय की हत्या के आरोप में साणंद पुलिस ने पत्नि पारुल और दोस्त राहुल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां दोनों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों ने हत्या के सच को कबूल कर लिया है. दोनों पर हत्या से संबंधित धाराएं दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. संजय के दोस्त राहुल और पत्नि पारुल काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था, जिसके जानकारी संजय को भी थी.

Sangan Murder Case: गुजरात के अहमदाबाद स्थित सांगण थाना क्षेत्र के गणासर गांव के इंदिरा आवास में घर के अंदर बंद युवक का शव मिला. इस युवक का नाम संजय था, जो अपनी पत्नि पायल संजय ठाकोर और तीन बच्चों के साथ रहता था. संजय का दोस्त राहुल अक्सर घर आता जाता रहता था. गहरी दोस्ती के चलते दोनों एक-दूसरे के घर आते जाते थे. इसी बीच राहुल और पारुल की दोस्ती हुई और पति संजय के पीछे से दोनों प्रेम प्रसंग चलाते रहे. एक दिन पारुल और संजय का विवाद हो गया, जिसके बाद पारुल ने पति के दोस्त और प्रेमी राहुल को बुलाकर पति की हत्या कर दी. 

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ में पाया कि पति संजय को पत्नि पारुल और दोस्त राहुल के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद पति-पत्नि में विवाद छिड़ गया. इस विवाद के बाद पत्नि पारुल ने दोस्त राहुल के साथ मिलकर पति संजय का तौलिए से गले दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पत्नि पारुल ने घर को ताला मारकर लॉक किया और राहुल के साथ फरार हो गई.

तकनीकी जांच से दोनों को दबोचा

सांगण पुलिस के मुताबिक, पत्नि पारुल ने पति संजय का मुंह तकिए से दबाया, जिससे पति संजय की दम घुटने से मौत हो गई. इसके बाद राहुल और पारुल दोनों भाग निकले. जब घर के अंदर शव होने की खबर मिली तो पुलिस ने डॉग स्क्वॉड छोड़े, जो आरोपी राहुल के  घर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने  तकनीकी सर्विलांस की सहायता से दोनों को दबोच लिया. 

ससुर ने किया भांडाफोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति संजय का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जिसमें गला दबाने से हत्या का खुलासा होने की बात सामने आई है. संजय के पिता और पारुल के ससुर के पुलिस को अवगत कराने के बाद ये मामला सामने आया. संजय  के पिता ने पारुल और राहुल के संबंधों की जानकारी पुलिस को दी, जिससे दोनों पकड़ना और भी आसान हो गया.
  
फिल्हाल, राहुल और पत्नि पारुल से पूछताछ जारी है. दोनों ने जुर्म कबूल लिया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या से जुड़ी धाराएं के तहत केस दर्ज कर लिए हैं. संजय की हत्या के जुर्म में पत्नि पारुल और दोस्त राहुल दोनों पर आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और हत्या से जुड़ा पहला मामला नहीं है. ऐसे केस में पड़ोसी, जानकर और परिवारीजनों की सजगता से अपराधी को सजा दिलाई जा सकती है. 

Kajal Jain

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST