एक युवा लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उसने मात्र 200 रुपये के छोटे निवेश से घर पर इको-फ्रेंडली होली कलर बनाकर 2,200 रुपये का शानदार मुनाफा कमाया.
युवा उद्यमी ने मुल्तानी मिट्टी से बनाया होली कलर
एक युवा लड़के की स्मार्ट पहल ने होली के इस त्योहार पर सबका दिल जीत लिया. उसने मात्र 200 रुपये के छोटे निवेश से घर पर इको-फ्रेंडली होली कलर बनाकर 2,200 रुपये का शानदार मुनाफा कमाया.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल उसकी उद्यमशीलता की तारीफ बटोरी, बल्कि कृत्रिम रंगों के खतरों के बीच प्राकृतिक विकल्प के उपयोग को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई.
लड़के ने अपने बिजनेस की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से की. उसने प्राकृतिक मुल्तानी मिट्टी को खाद्य रंगों के साथ मिलाकर त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल फ्री होली रंग तैयार किए. बाजार में उपलब्ध जहरीले रंगों के विपरीत, उसके उत्पाद पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हुए. 3 मार्च 2026 को शेयर हुए इस वीडियो में वह अपने “होली का धंधा” की पूरी प्रक्रिया दिखाता है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है.
वीडियो में दिख रहा है, वो मुल्तानी मिट्टी को इकठ्ठा कर रहा है. उसके बाद मिक्सर में वो इस मिट्टी को हल्दी या यलो फूड कलर के साथ मिलाकर मिक्स करके पाउडर बना लेता है. इसी तरह वो एडिबल रेड कलर से लाल रंग तैयार करता है. रंग बनने के बाद उसे डिब्बे में भरकर उसकी पैकिंग कर देता है.
उत्पाद में मुल्तानी मिट्टी मुख्य सामग्री थी, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना रंग चढ़ाती है. वहीं फ़ूड कलर मिलाने से यह रंग पूरी तरह सुरक्षित हो गया, जिसे बच्चे-बूढ़े सभी इस्तेमाल कर सकते हैं. लड़के ने इन्हें आकर्षक पैकिंग में बेचा, जो ग्राहकों को तुरंत भा गया. कम लागत में उच्च लाभ मार्जिन ने इसे बिजनेस के लिए भी लाभदायक बनाया, और जल्द ही उसके पास ऑर्डर की भरमार हो गई. यह मॉडल छोटे स्तर पर उद्यमिता का जीता-जागता उदाहरण है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, “भविष्य का बिजनेस टाइकून यहीं है!” तो दूसरे ने कहा, “लाभ मार्जिन और सस्टेनेबिलिटी का शानदार उदाहरण.” कईयों ने खुद ऐसे रंग बनाने की टिप्स भी मांगे.
1 अप्रैल से आम लोगों को एक और झटका लगने वाला है. सरकार ने रोजमर्रा…
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन…
classroom proposal viral video: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज से एक…
Narhari Zirwal Controversy: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री नरहरि…
Ambani vs Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला आईपीएल बिजनेस के मैदान…
Chaitra Navratri 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन महीना चल रहा है,देशभर में मता…