<
Categories: देश

कौन है पवन यादव, जिसके साथ महाराष्ट्र के मंत्री नरहरी जिरवाल का ‘अश्लील’ वीडियो हुआ वायरल

Narhari Zirwal Controversy: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री नरहरि जिरवाल ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ नजर आ रहे हैं. वह भी आपत्तिजनक हालत में.

Narhari Zirwal Controversy: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नरहरी जिरवाल विवादों में फंस गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर वायरल वीडियो में नरहरी ज़िरवाल अपने सरकारी आवास पर एक ट्रांसवुमन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. मुंबई में इस कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जिरवाल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है. इसके बाद उनकी मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. राकां (अजीत पवार) के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस वीडियो के सामने आने की वजह सत्ताधारी सहयोगियों के बीच चल रही खींचतान को बताया.

किसके साथ है यह वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री नरहरी जिरवाल का यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है. यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया है. वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है.  वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कड़ा रुख अपनाया है.  उन्होंने मंत्री के इस वीडियो को लेकर नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नरहरी जिरवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाए जाने मांग की है.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. उन्होंने नरहरी जिरवाल को इस वीडियो के बहाने घेरते हुए कहा कि यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन भी है. हर्षवर्धन सकपाल ने मांग की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिना किसी देरी के नरहरी ज़िरवाल को मंत्री पद से हटा देना चाहिए. उधर, पत्रकारों ने NCP (SP) नेता जयंत पाटिल से इस विवादित वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने यह कहते हुए प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है.  ऐसे में इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.

विवादों से नरहरी जिरवाल का है पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब नरहरी जिरवाल आरोपों के घेरे में हैं. इससे पहले उनके विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था. आरोप है कि उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में भी विपक्ष ने नरहरी जिरवाल से इस्तीफे की मांग की थी. यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नया मामला सामने आ गया है. 

पवन यादव पर पहले से हैं आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव घर पहले से ही जबरन वसूली (खंडणी) के आरोप लगते रहे हैं. इससे पहले मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. इस पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर पुलिस चुप है. आरोप है कि नरहरी ज़िरवाल जिस ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ थे. आरोप है कि व्यक्ति के भाई ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की कोशिश के तहत इस वीडियो को वायरल कर दिया. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…

Last Updated: October 16, 2026 13:11:42 IST

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: ट्रॉफी की जंग पर बारिश का साया! क्या धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला?

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले पर बेंगलुरु में…

Last Updated: October 16, 2026 12:38:06 IST

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू, खरीदने से पहले जान लें कीमत; बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

iPhone Duo के लिए प्री-बुकिंग आज, 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. ग्राहक…

Last Updated: October 16, 2026 11:52:58 IST

Koffee with Karan Secret: नाम ‘कॉफी विद करण’, लेकिन कप में कॉफी नहीं! आखिर क्या पीते हैं करण जौहर? खुला बड़ा राज

Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' में करण जौहर के कप का बड़ा सीक्रेट सामने…

Last Updated: October 16, 2026 11:42:24 IST