<

IPL में अरबपतियों की जंग… कुमार मंगलम बिड़ला ने नीता अंबानी की MI को छोड़ा पीछे, बने नंबर-1

Ambani vs Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला आईपीएल बिजनेस के मैदान में उतर गए हैं. अब IPL में अंबानी और बिड़ला फैमिली की टक्कर देखने को मिलेगी. RCB को खरीदते ही कुमार मंगलम बिड़ला ने नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस की टीम को पीछे छोड़ दिया है. जानें कैसे...

Ambani vs Birla In IPL: भारत में टाटा, बिड़ला, अंबानी और अदाणी जैसे कई रईस घराने हैं, जिनका कारोबार लगभग हर क्षेत्र में फैला हुआ है. देश की सबसे अमीर हस्तियों में एक मुकेश अंबानी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हैं. साल 2008 में ही मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने IPL की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को खरीदा था. इसके बाद से मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू में हर साल कई गुना की बढ़ोतरी हो रही है. मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और  बेटा आकाश अंबानी इस टीम को संभालते हैं. अब IPL में मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए कुमार मंगलम बिड़ला भी मैदान में उतर गए हैं. इसका मतलब है कि अब क्रिकेट बिजनेस में अंबानी और बिड़ला फैमिली के बीच रेस देखने को मिलेगी. कुमार मंगलम बिड़ला ने IPL में एंट्री करते ही नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, कुमार मंगलम बिड़ला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है.

बिड़ला ने अंबानी को छोड़ा पीछे!

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक है. शुरुआत से अंबानी फैमिली इस टीम की मालिक है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) भी आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी पुरुष और महिला टीम का मालिकाना हक मौजूदा समय में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) के पास है. अब आदित्य बिड़ला ग्रुप की के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने RCB को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 16,660 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं.

RCB बनी सबसे महंगी टीम

RCB की टीम को खरीदने के बाद कुमार मंगलम बिड़ला IPL की सबसे महंगी टीम के हिस्सेदार बन गए हैं. इस समय RCB की वैल्यूएशन सबसे ज्यादा है. इस टीम की कुल कीमत 16,660 करोड़ रुपये है, जो हर साल आगे बढ़ती जाएगी. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसकी कीमत लगभग 15,290 करोड़ रुपये है. वहीं, मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस की वैल्यूएशन करीब 242 मिलियन डॉलर यानी 2,273 करोड़ रुपये है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कुमार मंगलम बिड़ला ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि वह IPL की सबसे महंगी टीम के मालिक बन गए हैं.

मैदान में RCB से आगे मुंबई इंडियंस

ब्रांड वैल्यू से हटकर अगर क्रिकेट के मैदान की बात करें, तो RCB की टीम मुंबई इंडियंस से काफी पीछे है. नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है. वहीं, RCB 18 साल में सिर्फ 1 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है.

कौन बना RCB का चेयरमैन?

RCB की बिक्री के बाद टीम की ओनरशिप में भी बदलाव हुआ है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन को RCB का नया चेयरमैन बनाया गया है. आर्यमन बिड़ला की उम्र सिर्फ 28 साल है. बिजनेसमैन से पहले आर्यमन क्रिकेट खेलते थे. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं. हालांकि बाद में उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था. अब वे RCB जैसी बड़ी टीम के चेयरमैन बन गए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I Live Streaming: क्या अय्यर के नाम दर्ज होगा शर्मनाक रिकॉर्ड? या गंभीर बनाएंगे जीत का मास्टर प्लान; जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs WI 5th T20I:भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच शनिवार, 17…

Last Updated: October 16, 2026 14:33:42 IST

Bigg Boss 20: आखिर 20 साल कहां थे काजी तौकीर? खुद किया सिंगर ने बड़ा खुलासा; एकता कपूर का ऑफर…

Qazi Touqeer Ekta Kapoor TV Offer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने खुलासा किया…

Last Updated: October 16, 2026 14:12:29 IST

IND vs ZIM: मैच से पहले महिला फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में फ्री एंट्री; जानें कब और कहां होगा मुकाबला

India vs Zimbabwe:इंडिया और जिम्बाब्वे की विमेंस टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज…

Last Updated: October 16, 2026 14:02:27 IST

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बेंगलुरु में निर्णायक मुकाबले से पहले बढ़ा सस्पेंस

IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…

Last Updated: October 16, 2026 13:11:42 IST