Weird Tribes: अमेजन के घने जंगलों में एक जनजाति पाई जाती है, जिसे जो’ए (Zo’é) के नाम से जाना जाता है। ये लोग अपनी अनोखी परंपराओं, जीवनशैली और रहस्यमयी रिवाजों की वजह से मशहूर हैं।
zoe tribe
Weird Tradition: दुनिया भर में तरह-तरह क जनजातियां हैं। इन जनजातियों में तरह तरह की परंपराएं हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान जाएंगे। जो’ए जनजाति का बाहरी दुनिया से पहला संपर्क 1982 में मिशनरियों के ज़रिए हुआ था। लेकिन यह मुलाकात उनके लिए महंगी पड़ गई। दरअसल, इस दौरान बीमारियों ने कई लोगों की जान ले ली। 1987 तक, मिशनरियों ने उनके इलाके में अपना अड्डा भी बना लिया था। बाद में सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा और जनजाति की सुरक्षा के लिए इलाके का नियंत्रण अपने हाथ में लेना पड़ा।
आपको बता दें कि जो’ए जनजाति के लोग बड़ी-बड़ी खुली झोपड़ियों में रहा करते हैं, यहां एक नहीं बल्कि कई परिवार एक साथ ही रहते हैं। ये लोग ब्राज़ील नट्स को बहुत महत्व देते हैं। नट्स खाने के अलावा, इनके छिलकों से कंगन और रेशों से झूले बनाए जाते हैं। इनके गांवों में कंद, केले, मिर्च और कई तरह के फल उगाए जाते हैं। ये लोग मछली पकड़ने और शिकार करने में बहुत कुशल होते हैं।
आपको बता दें, जो;ए का समाज पूरी तरह से समतावादी है। यहां किसी तरह का कोई लीडर नहीं है, लेकिन कुछ समझदार लोगों की राय बहुत ज्यादा अहम मानी जाती है। इतना ही नहीं यहां बहुविवाह आम बात है। होता ऐसा है कि महिला कई पुरुषों से शादी करती है और फिर उनमें से एक पुरुष उसकी बेटियों से शादी कर सकता है। जो’ए समुदाय की लड़कियों के होठों में लकड़ी के छोटे-छोटे कील जैसे प्लग तब डाले जाते हैं जब लड़कियां 7 साल की और लड़के 9 साल के होते हैं। जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, ये प्लग बड़े होते जाते हैं। महिलाएं गिद्ध के पंखों से बने मुकुट पहनती हैं और अपने शरीर पर लाल उरुकुम का लेप लगाती हैं।
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…