ऐसी खौफनाक फिल्म, जिसे देखने के लिए प्राइज मनी का किया गया था ऐलान, इसे देख सिहर उठेंगे आप
Horror Film Darwaza: आपने अपनी जिंदगी में बहुत सी फिल्में देखी होंगी. इनमें बहुत सी हॉरर फिल्में भी रही होंगी, जिन्हें देखकर आप डर गए हों. कई बार ऐसी कुछ कहानियां भी रही होंगी, जिन्हें देखने के लिए किसी न किसी का सहारा लेना पड़ा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी फिल्म आई जिसमें दर्शकों को डराने के लिए मेकर्स ऐसे-ऐसे पैतरे अपनाते थे कि थिएटर का मंजर ही कुछ अलग होता था. ऐसी ही एक फिल्म थी 1978 में रिलीज हुई फिल्म दरवाजा.
दरवाजा में दिखा था खौफ का तांडव
दरवाजा एक हॉरर फिल्म थी, जिसमें खौफ का ऐसा तांडव हुआ था कि मेकर्स ने दर्शकों को बिग प्राइज मनी ऐलान कर दिया था. इस फिल्म का निर्देशन रामसे ब्रदर्स ने किया था.
डरावनी फिल्म बनाने की कैटेगरी में रामसे ब्रदर्स
इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 5 दशक होने वाले हैं. इसके बावजूद ये फिल्म लोगों को अब तक याद है. दरवाजा ऐसी फिल्म है, जिसके साथ रामसे ब्रदर्स का नाम डरावनी फिल्में बनाने वाली कैटेगरी में शामिल हुआ था.
मेकअप के लिए इंटरनेशनल आर्टिस्ट से किया था कॉन्टैक्ट
ये उस समय का दौर था, जब रामसे ब्रदर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज भूतिया फिल्म में भूत का डरावना मेकअप करना था. भूतों का मेकअप करने के लिए रामसे ब्रदर्स ने इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टोफर टकर से कॉन्टेक्ट किया था.
मेकर्स ने दर्शकों को दिया था चैलेंज
दरवाजा फिल्म इतनी हिट हुई कि मेकर्स ने लोगों को अकेले थिएटर में ये फिल्म देखने का खुला चैलेंज दिया था. साथ ही ये शर्त भी रखी थी कि अगर कोई इस फिल्म को अकेले देखने की हिम्मत करता है, तो उसे 10 हजार रुपये कैश प्राइज मनी दिया जाएगा.
क्या है दरवाजा की कहानी
अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो दरवाजा फिल्म की कहानी एक श्रापित हवेली और भयानक राक्षस यानी अनिरुद्ध अग्रवाल की है. फिल्म में अनिरुद्ध एक दरवाजे के पीछे कैद होता है.
श्रापित दरवाजा खुलने पर आती है तबाही
फिल्म में जब श्रापित दरवाजा खुलता है, तो तबाही आ जाती है. ये उस समय की सबसे डरावनी और अब कल्ट क्लासिक हॉरर फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म को IMDB पर 5.5 रेटिंग मिली है. लोग आज भी इस फिल्म को यूट्यूब पर देखते हैं.