झटपट बदल लें ये 7 ऐसी आदतें, जो कमजोर कर रहीं दिमाग, मानसिक संतुलन पर दिखेगा असर
Brain Health: आज के समय में खराब खानपान और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग काफी परेशान रहते हैं. वे मानसिक स्वास्थ्य यानी ब्रेन हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. रोजाना हम कई ऐसी आदतें अपनाते हैं, जो देखने में बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन ये धीरे-धीरे हमारे दिमाग पर असर डाल रही होती हैं. एक्सपर्ट्स की मानें, तो दिमाग केवल सोचने का काम ही नहीं करता बल्कि पूरे शरीर के काम को नियंत्रित करता है. इसके कारण ब्रेन को शरीर का सीपीयू भी कहा जाता है. ऐसे में अगर ब्रेन हेल्थ ही ठीक नहीं रहेगी, तो हमारी याद रखने की क्षमता, फैसले लेने की क्षमता और मानसिक संतुलन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी ये 7 आदतें फटाफट बदल देनी चाहिए.
खराब खानपान
आज के समय में हमें जो मिलता है, हम टेस्ट के चक्कर में वो खा लेते हैं. ये ब्रेन हेल्थ के लिए अहम भूमिका निभाता है. ज्यादा मीठा या हाई शुगर वाली चीजें खाने से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है. इसका दिमाग पर भी काफी असर पड़ सकता है. एक रिसर्च में पता चलता है कि ज्यादा शुगर लेने से याददाश्त के साथ ही सोचने की क्षमता पर असर डालती हैं. इसके लिए कोशिश करें कि आप संतुलित आहार लें, जिससे भरपूर पोषण मिल सके.
नींद पूरी न होना
रिसर्च में पाया गया है कि नींद की कमी भी ब्रेन हेल्थ पर काफी असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो जब किसी व्यक्ति को पूरी तरह से नींद नहीं मिलती, तो दिमाग को सही तरीके से आराम नहीं मिल पाता और याददाश्त कमजोर होने लगती है.
स्मोकिंग का असर
स्मोकिंग करने से दिमाग पर काफी असर पड़ता है. सिगरेट में जहरीले तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को कम कर देते हैं. इसका दिमाग पर सीधा असर पड़ता है. लगातार धूम्रपान करने से दिमाग की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं.
शराब से बनाएं दूरी
अत्यधिक शराब का सेवन भी दिमाग पर नेगेटिव असर डालता है. विशेषज्ञों की मानें, तो ज्यादा शराब पीने से दिमाग के न्यूरॉन्स पर असर पड़ता है. इसके कारण दिमाग के सोचने और समझने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.
स्ट्रेस के कारण
लगातार तनाव में रहना भी दिमाग को नुकसान पहुंचाता है. अगर कोई व्यक्ति ज्यादा समय तक तनाव में रहे, तो शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ने लगता है. इससे दिमाग के उस हिस्से पर असर पड़ता है, जो कुछ सीखने और याद रखने की प्रक्रिया से जुड़ा होता है.
स्क्रीन टाइम
मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि पर ज्यादा समय बिताने से भी दिमाग पर असर पड़ता है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों पर असर पड़ता है और साथ ही नींद की क्वालिटी भी खराब होती है. इससे दिमाग को आराम नहीं मिलता.
फिजिकल एक्टिविटी न करना
अगर आप थोड़ी बहुत एक्सरसाइज न करें, तो दिमाग पर इसका असर पड़ सकता है. ज्यादा समय तक बैठे रहने से या शरीर को एक्टिव न रखने से दिमाग तक ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इसके कारण दिमाग को जरूरी पोषण और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और दिमाग पर इसका असर पड़ता है.