Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 8th Pay Commission: कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? जानें कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? जानें कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इस समय 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. सैलरी में संभावित बढ़ोतरी, एरियर का फायदा और आर्थिक राहत की उम्मीदों ने इस मुद्दे को बेहद चर्चा में ला दिया है. हालांकि अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि यह वेतन आयोग कर्मचारियों की आय में बड़ा बदलाव ला सकता है भले ही इसका फायदा मिलने में थोड़ी देरी क्यों न हो. तो चलिए जानते हैं कि सैलरी कब तक और कितनी बढ़ेगी.

Last Updated: March 26, 2026 | 3:29 PM IST
8th Pay Commission - Photo Gallery
1/8

एरियर का भी लाभ

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. देशभर के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनकी सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा और साथ ही एरियर का भी लाभ मिलेगा. शुरुआती अनुमानों ने इस उम्मीद को और बढ़ा दिया है.

8th Pay Commission - Photo Gallery
2/8

कब से मिलेगी सैलरी

हालांकि 8वें वेतन आयोग को कागजों पर 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है, लेकिन वास्तविकता में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने में समय लग सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसका फायदा सीधे बैंक खाते में देर से, यानी 2026 के अंत तक या फिर वित्त वर्ष 2026-27 में मिल सकता है.

8th Pay Commission - Photo Gallery
3/8

पेंशन में कितनी बढ़ोतरी ?

इस संभावित देरी के बावजूद कर्मचारियों की उम्मीदें कम नहीं हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सैलरी और पेंशन में लगभग 30% से 34% तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जो पिछले वेतन आयोगों के मुकाबले काफी अहम मानी जा रही है.

8th Pay Commission - Photo Gallery
4/8

अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव

अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो इसका असर सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. इससे देश की खपत और अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि ज्यादा सैलरी का मतलब है बाजार में ज्यादा खर्च.

8th Pay Commission - Photo Gallery
5/8

50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस वेतन आयोग से करीब 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा करीब 69 लाख पुराने पेंशन स्कीम (OPS) के पेंशनर्स और लगभग 49,802 NPS पेंशनर्स भी इसके दायरे में आएंगे.

8th Pay Commission - Photo Gallery
6/8

कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगीअंतिम सैलरी

हालांकि अंतिम सैलरी बढ़ोतरी कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी. इसमें फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स में बदलाव और विभिन्न अलाउंस की समीक्षा जैसे पहलू शामिल हैं, जो तय करेंगे कि कर्मचारियों को आखिर कितना फायदा मिलेगा.

8th Pay Commission - Photo Gallery
7/8

कंसल्टेशन स्टेज में है प्रक्रिया

फिलहाल 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया कंसल्टेशन स्टेज में है. सरकार ने सभी हितधारकों से सुझाव और फीडबैक मांगा है ताकि अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया जा सके.

8th Pay Commission - Photo Gallery
8/8

31 मार्च 2026 है सुझाव देने की आखिरी तारीख

इसके लिए MyGov पोर्टल के जरिए ऑनलाइन प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं. सुझाव देने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है, और आयोग ने साफ कर दिया है कि केवल ऑनलाइन सबमिशन ही स्वीकार किए जाएंगे

More News