90 के दशक की वो खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्रियां, जिनका नहीं चला बॉलीवुड में जादू, एक ने तो सलमान संग किया था काम
Pakistani Actress: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में कई पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने कदम रखा. उन्होंने जबरदस्त शुरुआत की, लेकिन कुछ समय बाद उनका जादू फीका पड़ गया. इस लिस्ट में कई दिग्गज एक्ट्रेसेस शामिल हैं. कुछ ने तो सलमान खान, ऋषि कपूर संग भी किया था काम.
जेबा बख्तियार
जेबा बख्तियार ने साल 1991 में आई फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को काफी पहचान दिलाई थी.
छोड़ा बॉलीवुड
इसके बाद जेबा बख्तियार ने 'मोहब्बत की आरजू' , 'स्ंटट मैन', 'जय विजय', 'विक्रांत', 'मुकदमा' और 'चीफ साहिब' जैसी फिल्मों में काम किया था. लेकिन ये सभी फ्लॉप हो गई इसके साथ ही उनका भारतीय फिल्म जगत में करियर भी फ्लॉप हो गया. इसके बाद वह पाकिस्तान लौट गई.
हुमा खान
आपको फिल्म 'मैंने प्यार किया' की गुलाबिया तो याद ही होगी. अगर नहीं तो फिर 'हम साथ-साथ है' की मिस रेहाना याद होगी. आपको बता दें ये दोनों ही किरदार एक्ट्रेस हुमा खान ने निभाए थे.
सलमान खान संग किया था काम
अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया. लोग हुमा खान को जानने लगे थे. फिर बदलते वक्त के साथ कुछ ऐसे हालात पैदा हुए कि हुमा खान का उनके घर परिवार तक ने साथ छोड़ दिया था. इसलिए उनका करियर बॉलीवुड में लगभग खत्म हो गया.
सलमा आगा
सलमा आगा गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी. वह भी पाकिस्तानी अदाकारा थी. उन्होंने अभिनय की दुनिया में बड़ा कदम बॉलीवुड की फिल्म 'निकाह' से रखा था. लेकिन धीरे-धीरे वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई.
सिंगर के रूप में भी बनाई पहचान
80-90 के दशक में 'निकाह' और 'कसम पैदा करने वाले की' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. उन्होंने सिंगर के तौर पर अच्छा नाम कमाया था. 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' सॉन्ग सलमा आगा ने ही गाया था.
अनीता अयूब
पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब ने देव आनंद की फिल्म 'प्यार का तराना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया.