Aaj Ka Love Rashifal 02 January 2026: शुक्रवार को कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? किन 7 राशि के सिंगल्स को मिलेगा पार्टनर; फटाफट कर लें नोट
Aaj Ka Love Rashifal Friday 02 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को पौष मास का 29वां दिन है. राहु काल सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. शुक्रवार को शुभ मुहूर्त यानी अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्रवार को सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे. शुक्रवार का दिन संतोषी माता को होता है, चाहें तो व्रत रख सकती हैं. शुक्रवार (02 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे. ऐसे में शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. लव रिलेशन में हैं तो प्रेम संबंधों में नजदीकियां और बढ़ेंगी. पिछले साल आईं गलतफहमियां इस सप्ताह दूर हो जाएंगी. शादीशुदा लोगों की जिंदगी यूं तो सामान्य रहेगी, लेकिन जिंदगी में रोमांस और छोटे-छोटे सुखद अनुभव शुक्रवार का दिन बन देंगे.
वृषभ लव राशिफल
लव कपल के लिए शुक्रवार का दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा. छोटे-छोटे रोमांटिक पल आपको खुशी देंगे और आपके रिश्ते को और गहरा बनाएंगे. शादीशुदा है को लाइफ पार्टनर के साथ बिताया गया समय बहुत मधुर और सुकून भरा रहेगा. आपके प्रेम संबंध स्नेह और विश्वास से मजबूत होंगे. शुक्रवार का दिन लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं के लिए बेहतर रहेगा.
मिथुन लव राशिफल
लव कपल के जीवन में शुक्रवार को रोमांच और हल्की मस्ती होगी. मुलाकात होगी तो दिन रोमांस और नई उत्सुकताओं से भरा रहेगा. ध्या रखें कि शुक्रवार को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण भ्रम उत्पन्न हो सकता है. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मुलाकात होगी.
कर्क लव राशिफल
लव कपल का शुक्रवा को बिताया हर पल दोनों के रिश्ते में मिठास और समझदारी बढ़ाएगा.लव पार्टनर को प्यार और देखभाल का अनुभव दिलाना आपके लिए जरूरी है. शादीशुदा जातक बाहर घूमने या किसी छोटी यात्रा पर जाने का आनंद उठा सकते हैं. शादीशुदा लोगों को परिवार और प्रेम जीवन में संतुलन बनाना होगा. सिंगल्स की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो सकती है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए लव के लिहाज से शुक्रवार का दिन अच्छा है. पुरानी परेशानियों और रिश्तों को पीछे छोड़कर नए अवसरों की ओर बढ़ें. यह आपके लिए बहुत अच्छा है. रिश्ते जब बोझ बनने लगें तो उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ना ही अच्छा है. आपका तलाक हुआ है तो शादी के लिए जल्द ही कोई पार्टनर मिलने वाला है. लव रिलेशन में हैं तो शुक्रवार को प्रेम जीवन में कुछ अच्छे और यादगार पल मिलेंगे. सिंगल्स और शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातकों यानी सिंगल लोगों को जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. संयम से काम लें. कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन लव पार्टनर साथ समय बिताने और भावनाओं को साझा करने के लिए शानदार है. मुलाकात के दौरान छोटे-छोटे प्यार भरे इशारे और देखभाल आपके रिश्ते में गहराई और मिठास बढ़ाएंगे. ध्यान रखें कि लव रिलेशन में स्पष्टता ज़रूरी होगी. किसी बात को लेकर संदेह या गलतफहमी हो सकती है तो खुलकर बातचीत करें.
तुला लव राशिफल
शुक्रवार का दिन लव रिलेशन में मिठास और समझदारी बढ़ाने के लिए अच्छा है. शुक्रवार को रिश्ते बताएंगे कि वह कितने मजबूत हैं. परिवार में आपके प्रेम और स्नेह से लोग बेहद खुश रहेंगे. सिंगल जातकों को मनचाहा साथी मिल सकता है. पार्टनर के साथ भावनात्मक और मानसिक सामंजस्य बढ़ेगा. शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी. सिंगल्स की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो सकती है.
वृश्चिक लव राशिफल
आज का दिन आपके लिए रोमांस और प्यार से भरा रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवा का दिन दोनों के रिश्ते में नई ऊर्जा और उत्साह लाने के लिए बेहतरीन है. लव लाइफ में आपको पूरी स्पॉटलाइट मिलेगी. शाम को फिल्म देखने या फिर घूमने का प्लान बन सकता है. शादी के लिए अनुकूल हालात बन सकते हैं. पैरेंट्स आपकी शादी के लिए राजी हो सकते हैं.
धनु लव राशिफल
शुक्रवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा है. यह दिन आपके प्रेम जीवन में मधुर यादों और रोमांस के लिए बेहद अच्छा है. दिनभर लव पार्टनर का रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक रहेगा. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है. सिंगल्स हैं तो दोस्ती प्यार में बदल सकती है. इसके साथ ही रिश्तों में सच्चाई का पता भी चलेगा. लव रिलेशन हैं तो साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच समझ और स्नेह बढ़ेगा.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के शादीशुदा जातक खुश रहेंगे. पति-पत्नी के रिश्ते में समझ और प्यार की गहराई बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताना और साथ में भविष्य के निर्णय लेना आपके लिए सुखद अनुभव होगा. लव रिलेशन में हैं तो शुक्रवार का दिन रोमांटिक और आनंदपूर्ण रहेगा.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन रिश्ते में गहराई और सामंजस्य बढ़ाने के लिए अच्छा है. शुक्रुार को लव लाइफ में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या दोस्तों के माध्यम से नया रिश्ता मिल सकता है. लव पार्टनर मुलाकात के दौरान आपको आकर्षित करेगा. गिफ्ट भी दे सकता है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रूप से चलेगी.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. छोटे-छोटे प्रयास आपकी लव लाइफ को और मधुर बनाएंगे. शादीशुदा हैं तो अपने रोज़मर्रा के जीवन से कुछ समय निकालकर उनके लिए ध्यान दें जो आपकी चिंता करते हैं. लव कपल के साथ बिताया समय आपके संबंधों में विश्वास और प्यार को और मजबूत करेगा.