Live TV
Search
Home > क्राइम > प्रेम संबंध या दुष्कर्म? किस वजह से गई कॉलेज छात्रा की जान, जंगल में लाश मिलने से उठ रहे कई सवाल

प्रेम संबंध या दुष्कर्म? किस वजह से गई कॉलेज छात्रा की जान, जंगल में लाश मिलने से उठ रहे कई सवाल

Odisha News: ओडिशा से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगल से कॉलेज छात्रा की लाश मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. शुरूआती जांच से प्रथम दृष्टया ये मामला हत्या का लग रहा है.

Written By:
Last Updated: April 10, 2026 14:08:21 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा का शव जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला है. शव खून से सना हुआ था, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल फैल गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल जारी है. मृतका की पहचान अंकिता प्रियदर्शिनी बारीक के रूप में हुई है, जो मरथापुर गांव की निवासी थी और कामाख्यानगर महिला कॉलेज में +2 प्रथम वर्ष की छात्रा थी.

बताया जा रहा है कि वह बुधवार को परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी. उसने परीक्षा के पहले सत्र में हिस्सा लिया, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी. परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह सरुआली गांव के पास जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही कामाख्यानगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की. घटनास्थल से छात्रा का बैग और खून से सनी कुछ वस्तुएं बरामद की गई हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है. हालांकि अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. कुछ सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है, वहीं दुष्कर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने इन बिंदुओं की पुष्टि नहीं की है.

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है.

Tags:

MORE NEWS