Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Love Rashifal 04 January 2026: किन राशि के सिंगल्स को मिलेंगे लव पार्टनर; किन्हें मिलेगा धोखा; रविवार को कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी

Aaj Ka Love Rashifal 04 January 2026: किन राशि के सिंगल्स को मिलेंगे लव पार्टनर; किन्हें मिलेगा धोखा; रविवार को कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी

Aaj Ka Love Rashifal Sunday 04 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (04 जनवरी, 2026) को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है. राहुकाल शाम 4 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, वहीं दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. ध्यान रखें कि इस तिथि यानी  प्रतिपदा तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. सूर्योदय सुबह 7:13 पर होगा, जबकि सूर्यास्त 5:50 बजे. चंन्द्रोदय शाम को 04 6:59 बजे और चन्द्रास्त सुबह 05 8:50 बजे. रविवार (04 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी

Last Updated: January 3, 2026 | 9:00 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातक रविवार (4 जनवरी, 2026) को भी व्यस्त रहेंगे. परिवार की परेशानियों के बीच अपनों से मिलने के लिए समय निकालें. रविवार को रिश्तों के बीच दूरिया आने के बाद उन्हें सुधारने और नजदीकियां बढ़ाने का अच्छा समय है. दरअसल,किसी 'खास' व्यक्ति अनबन होने के चलते आप थोड़ी उदासी या अकेलापन महसूस कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी, लेकिन शाम को साथ में समय बिताएंगे.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

सिंगल्स के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके लिए शादी के रिश्ते आएंगे. ऐसे में आप अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. लव पार्टनर्स से मुलाकात होगी. लेकिन ध्यान रखें परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं. लव पार्टनर पर भरोसा करें. आपका भरोसा करना सही है. शादीशुदा लोग घर में ही वक्त गुजारेंगे.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

लव पार्टनर को लेकर परिवार के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संयम रखना बहुत काम आएगा. सिंगल्स को सलाह है कि अगर आप 'उसे' अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो सही समय है. उसे इंप्रेस करने का मौका है. लव पार्टनर खुशहाल रहेंगे. रचनात्मकता प्रेम जीवन को और रोमांचक बना देगी यानी लव लाइफ शानदार रहेगी.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है. लव पार्टनर से मुलाकात के दौरान जुबान पर संयम रखें पुरानी बातें आपके और पार्टनर के बीच लड़ाई करवा सकती है. कुल मिलाकर मुलाकात के दौरान आपकी इच्छा है कि अपनी भावनाओं को शांति और खास तरीके से व्यक्त करें. विवाद और अनबन से भी बचेंगे. सिंगल्स का मन किसी खास व्यक्ति की ओर अधिक आकर्षित है. बात बढ़ाएं, लेकिन गति धीमी रखें. धोखा भी मिल सकता है.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

शादीशुदा कपल के लिए रविवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. खासतौर से नवविवाहित कपल दिनभर साथ रहेंगे और शाम को घूमने और फिर फिल्म भी देखेंगे. डिनर तो खैर होगा ही. वहीं लव कपल रविवार को अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते हैं. शायद आप एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. रजनीगंधा फिल्म देखी है तो उस नायिका ने जो किया है वह करें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

अगर आप अविवाहित हैं, तो रविवार को किसी नए संभावित साथी की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन सावधान रहें. पहली नज़र में दिखने वाली खूबसूरती को समझने की कोशिश करें. सबसे जरूरी बात यह है कि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने जीवन साथी या प्रियजन की सलाह अवश्य लें. साथ ही यह जताना न भूलें कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं. शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन प्यार का इज़हार करने का यह सबसे सही समय है. इस दौरान रिश्तों में भावनात्मक समझ और सहानुभूति बढ़ेगी. रविवार को अपने दिल की सुनें और प्यार के खूबसूरत पलों का आनंद लें. सिंगल्स ज्यादा परेशान ना हों और ना ही प्रयास करें, क्योंकि लव लाइफ की शुरुआत में अभी देर है. शादीशुदा जातक लाइफ पार्टनर के साथ एन्जॉय करेंगे.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खास रहने वाला है. खासतौर से लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशन में हैं, तो आपको सरप्राइज मिलने वाला है. हो सकता है लव पार्टनर से मुलाकात हो जाए. लव पार्टनर हैं तो मुलाकात के लिए परेशान होंगे. शाम तक कामयाबी मिलेगी, क्योंकि दोपहर बाद ही आपके रास्ते की हर बाधा दूर होगी. प्रेमी रविवार को अपने साथी के साथ कुछ खास पल बिताना चाहेंगे. अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखना आज जरूरी है.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

प्यार में अगर ईमानदार हैं तो आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी. कई दिनों बाद आपकी मुलाकात हो रही हैं. ऐसे में आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट के सामने व्यक्त करेंगे. शादीशुदा लोग भी खुशहाल रहेंगे. इसके लिए कुछ सरप्राइज प्लान करने का भी समय अनुकूल है. लाइफ पार्टनर आपको सरप्राइज देगा.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

किसी खास जगह पर जाना या किसी सामूहिक गतिविधि में भाग लेना प्यार के नए अवसर ला सकता है. प्यार के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. आप सिंगल हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आपका लव पार्टनर मिलने वाला है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

रविवार का दिन खास है, क्योंकि रविवार को अपने जीवन साथी या परिवार के साथ समय बिताएंगे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में करीबी मित्र की राय अवश्य लें खासकर शादी का मसला. सिंगल्स हैं और अगर कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो तो हैरान न हों. आपको लव पार्टनर मिलने वाला है. शादीशुदा हैं तो कुछ सरप्राइज मिलने की संभावना है.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

साल का पहला रविवार आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है. सिंगल्स की आज किसी खास से मुलाकात होगी. स्कूल या कॉलेज का फ्रेंड आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है. आपका पहचाना और परखा शख्स लाइफ पार्टनर बने तो आपकी किस्मत ही खुला जाएगी. और हां नया माहौल आपको नए रिश्ते और विवाह की संभावना भी प्रदान कर सकता है.

More News