Aaj Ka Love Rashifal 10 January 2026: शनिवार को किन राशियों पर चढ़ेगा रोमांस का खुमार, किसके लिए आएंगे शादी के रिश्ते, किसका होगा ब्रेकअप
Aaj Ka Love Rashifal Saturday 10 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (10 जनवरी, 2026) को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. शनिवार को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 42 मिनट पर होगा. इसी तरह चंद्रोदय रात 12 बजकर 43 मिनट पर और चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर होगा. ध्यान रखें कि इस यानी शनिवार को मासिक कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा. शनिवार को अगर आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर जान लें. इस समय कोई शुभ कार्य न करें. शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. शनिवार (10 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की प्यार की स्थिति कैसी रहेगी? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
शनिवार को शादीशुदा लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा महसूस करेंगे. मेष राशि के जातक शनिवार को थोड़े परेशान होंगे. उनकी मुलाकात का योग नहीं बन रहा है. इससे आपका लव पार्टनर दुखी हो सकता है. आप अपनी मजबूरियां बता सकते हैं. शादीशुदा लोगों की लाइफ अच्छी रहेगी. सिंगल की जिंदगी में कुछ खास नहीं होने वाला. दोस्तों के शाम को घूमने फिरने जा सकते हैं.
वृषभ लव राशिफल
शनिवार को आपके और आपके पार्टनर के बीच मनमुटाव हो सकता है. पुरानी यादें आपको या आपके पार्टनर को परेशान कर सकती हैं. ध्यान रखें कि किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करना ही आपकी लव लाइफ के लिए जरूरी है. वृषभ राशि के जातक शनिवार को लव पार्टनर के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं. खासतौर से लव पार्टनर शाम को डिनर का प्रोग्राम भी बना सकते हैं. सिंगल जिंदगी में लव की एंट्री होने वाली है.
मिथुन लव राशिफल
शनिवार को प्रेमी के लिए समय निकालने की खास जरूरत है. छोटी-सी मुलाकात या बातचीत भी रिश्ते में मिठास घोल सकती है और दूरी को कम कर सकती है. मिथुन राशि के जातकों का शनिवार का दिन मिला जुला रहेगा. लव कपल दिनभर एक दूसरे के साथ रहेंगे. इस दौरान बातें करने का मौका मिलेगा. कुछ गलतफहमी है तो दूर कर सकते हैं. सिंगल के लिए दिन सामान्य रहेगा. शादीशुदा की लाइफ भी सामान्य ही रहेगी.
कर्क लव राशिफल
लव पार्टनर को सलाह है कि सकारात्मक नजरिया आपको सही दिशा में ले जाएगा. कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं होगा. आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. ऐसे में फैसले की घड़ी आ गई है कि क्या आपको क्या करना है. सिंगल की जिंदगी में कोई पुरानी दोस्त एंट्री करने वाली है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातक शनिवार को ज्यादा परेशान होंगे. काम के बोझ के चलते वह अपनी लव पार्टनर को एंटरटेन नहीं कर पाएंगे इससे आपका पार्टनर दुखी हो सकता है अब आपको देखना है कि आप उसे कितना समझते हैं. अतीत में उलझे रहने से बेहतर है कि आप अपने वर्तमान रिश्ते को संवारें.
कन्या लव राशिफल
सिंगल के किसी खास दोस्त से मुलाकात होने के योग हैं. शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपसी समझ और गहरी होगी. कन्या राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है. शनिवार को लव लाइफ सामान्य ही रहेगी. दोनों मुश्किल से मुलाकात कर पाएंगे. शादीशुदा लोगों की जिंदगी अच्छी रहेगी. शाम को डिनर पर जा सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में कोई एंट्री मारेगा. सिंगल की शादी की बात भी चल रही है
तुला लव राशिफल
शनिवार को आपकी संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा. तुला राशि के जातक का पूरा दिन बहुत अच्छा रहेगा. लव कपल दिनभर एंजॉय करेंगे. शाम को घूमने का मौका मिलेगा. सिंगल राशि के जातक की जिंदगी में कोई आने वाला है. शादीशुदा को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो सकते हैं.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है. दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं तो मुलाकात का योग फिलहाल नहीं है. कोशिश करें कि फोन या फिर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहें. इससे रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी. सिंगल राशि के जातक शनिवार को अपनी पूर्व प्रेमिका से या प्रेमी से मिल सकते हैं.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के जातक शनिवार को बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला न लें. धनु राशि के जातक शनिवार को थोड़ा नुकसान में रहेंगे, क्योंकि वह लाख कोशिश करके भी अपनी लव पार्टनर से नहीं मिल पाएंगे. शाम को मुलाकात का मौका मिल सकता है, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि अपने शब्दों पर वाणी पर विराम लगे सिंगल मराठी के जातक भी शादी के रिश्ते आ सकते हैं.
मकर लव राशिफल
घरेलू परेशानियों के बढ़ने से शनिवार को मन थोड़ा उदास रह सकता है. मकर राशि के जातकों की जिंदगी में लव पार्टनर थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है. अगर उसको बजे का फलक है तो बातचीत करें और समझाएं और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस रिश्ते से बाहर भी हो सकते हैं सिंगल को शादी के रिश्ते आएंगे शादी का लोगों की जिंदगी अच्छी रहेगी
कुंभ लव राशिफल
सिंगल राशि के जातकों को शनिवार को शादी से जुड़े प्रस्ताव आ सकते हैं. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल जीवन में संतुलन बनाएगा. कुंभ राशि के लोगों को शनिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके रिश्ते से परिवार को एतराज है तो उन्हें समझाइए और उनकी भी सुनिए कि आखिर वह क्यों राजी नहीं हैं.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों का वीकेंड बहुत शानदार रहने वाला है. शनिवार को आपकी समझदारी और सतर्कता से लव पार्टनर के परिवार पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. लव पार्टनर से मुलाकात होगी और इस दौरान जमकर एन्जॉय करेंगे. बातचीत के दौरान अपने मन की सारी बातें कीजिए. इससे सामने वाले को तसल्ली मिलेगी. सिंगल लोगों को अभी इंतजार करना होगा. फिलहाल प्यार की एंट्री आपकी जिंदगी में नहीं होने वाली है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.