Aaj Ka Love Rashifal 11 January 2026: तुम्हें पाकर यह एहसास आए, मैं तो तुमसा हो गया, यहां जानिये सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Love Rashifal Sunday 11 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (11 जनवरी, 2026) को माघ मास का आठवां दिन है. रविवार का दिन भी है. ध्यान रखें कि रविवार को कोई व्रत या त्योहार नहीं है. वैसे आप चाहें तो रविवार को उपवास रख सकते हैं, यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. रविवार को सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. यह भी ध्यान रखें कि माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. यह रविवार को 10 बजकर 20 मिनट तक जारी रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि लगेगी. 11 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 से 12 बजकर 50 पीएम तक रहेगा. इस दिन राहुकाल 04 बजकर 24 से 05 बजकर 43 तक रहेगा.
मेष लव राशिफल
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. सिंगल राशि के जिन जातकों नया-नया प्यार शुरू हुआ है. वो लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे. रविवार को उन्हें यह मौका भी मिलेगा यानी प्यार करने के खूबसूरत पल मिलेंगे. पति-पत्नी रविवार को बातचीत आपके रिश्ते में नई गर्माहट लाएंगे.
वृषभ लव राशिफल
रविवार को वृषभ राशि के जातक थोड़े परेशान रहेंगे. कोशिश करें खुद पर काबू रखें. लव पार्टनर के साथ अपना गम साझा करने से कोई लाभ नहीं होगा. आप उसे भी परेशान करेंगे. शादीशुदा की लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी. लव के लिहाज पति-पत्नी का दिन खुशियों और मस्ती से भरपूर हो सकता है. सिंगल को रविवार को दिन डेट का प्रस्ताव मिल सकता है.
मिथुन लव राशिफल
रविवार को लव लाइफ में थोड़ी उलझन रह सकती है, क्योंकि पार्टनर के साथ संवाद की कमी गलतफहमी पैदा कर सकती है।सिंगल्स के लिए ऑनलाइन या सोशल सर्कल के जरिए नया कनेक्शन बन सकता है यानी अजबनी जिंदगी में दस्तक देगा. दरअसल, कोई खास व्यक्ति सिंगल के करीब आकर रिश्ता गंभीर रूप लेने की ओर बढ़ा सकता है.
कर्क लव राशिफल
सिंगल्स को किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षित हो सकता है जिसे वह पहले से जानता है. यह वही है, जिसकी तलाश आप लंबे समय से कर रहे थे. लव कपल रविवार को भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील रहेंगे. मुलाकात के दौरान पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आप वाणी पर संयम रखें.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ रविवार को शानदार रहेगी. लव कपल ध्यान दें कि अहंकार रिश्ते में तनाव ला सकता है, अगर बात नहीं संभाली तो अलगाव होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी. पार्टनर की भावनाओं को महत्व दें, सिंगल को कोई पसंद आ सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए रविवार का दिन बहुत ही खास रहेगा. आपकी लाइफ पार्टनर के बीच प्यार, समझ और जुड़ाव और गहरा होगा.
कन्या लव राशिफल
रविवार को लव कपल के बीच रुकावटें दूर होती दिखेंगी. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. सिंगल की भी शादी की तारीख भी फाइनल हो सकती है. शादीशुदा हैं तो रविवार के दिन आपके प्यार और रोमांस में किसी भी चीज की कोई भी कमी नहीं देखने को मिलेगी.
तुला लव राशिफल
रविवार को तुला राशि के जातक दिनभर खुश रहेंगे, क्योंकि प्रेम और रोमांस के लिए अनुकूल समय है. लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सिंगल को कोई पसंद आएगा, लेकिन पहल आपको करनी होगी. सिंगल को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. शादीशुदा जिंदगी में संतुलन और समझदारी से पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत होगा.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. ध्यान रखे कि शादी के बाद आपको लाइफ पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को पूरा करना होगा, इसलिए निर्णय सोच-समझकर ही करें. किसी भी वैवाहिक रिश्ते में कदम रखने से पहले गहराई से सोचें. शादीशुदा हैं तो रविवार के दिन आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन के रिश्ते में गर्माहट का एहसास होगा. सिंगल की जिंदगी बेहद सामान्य रहेगी.
धनु लव राशिफल
सिंगल रविवार को दोस्तों के साथ एन्जॉय करेंगे. सिंगल के लिए दूर स्थान या अलग संस्कृति से जुड़ा प्रेम संभव है. खुला संवाद जरूरी है. लव लाइफ में स्वतंत्रता की भावना रहेगी. पार्टनर को स्पेस दें. पार्टनर के साथ यात्रा या नए अनुभव साझा हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं होगा.
मकर लव राशिफल
सिंगल की जिंदगी में कोई आना चाह रहा है, लेकिन आप दूर भाग रहे हैं. प्यार को रोकना असंभव है. ऐसे में धीरे-धीरे एक आकर्षण पैदा होगा और आप खुद को उसकी ओर खिंचा महसूस करेंगे. सिंगल की मुलाकात किसी ऐसे साथी से हो सकती है जिसके साथ आपको अच्छे पलों का एहसास रहे. लव कपल पूरे दिन रोमांस और प्यार करेंगे. शादीशुदा लोग शाम को लाइफ पार्टनर के साथ फिल्म देखने जा सकेंगे.
कुंभ लव राशिफल
रिश्ते में स्वतंत्रता और सम्मान बनाए रखना आज सबसे जरूरी है यह लव पार्टनर को समझना होगा. लव लाइफ में अचानक बदलाव या नई सोच आ सकती है. ऐसे में सामने वाले का सम्मान करें. पार्टनर के साथ विचारों का आदान-प्रदान जरूरी होगा. रविवार को सिंगल्स की दोस्ती प्यार में बदल सकती है.
मीन लव राशिफल
सिंगल का किसी और व्यक्ति के प्रति आकर्षण भी हो सकता है. जरा ठहर कर यह आपको तय करना है कि वह कितना समर्पित हो. शादीशुदा लोगों को आज कुछ अनावश्यक बहसों से गुजरना पड़ सकता है, जिससे रिश्ते में तनाव महसूस होगा. लव पार्टनर की मुलाकात नहीं होगी, क्योंकि हालात कुछ ऐसे हैं.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.