Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 17 March 2026: कल किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में आ सकती है खटास, जानें क्या कहता है आपका लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 17 March 2026: कल किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में आ सकती है खटास, जानें क्या कहता है आपका लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 17 March 2026: प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. कुछ लोगों के रिश्तों में गलतफहमियां या तनाव की स्थिति बन सकती है, वहीं कुछ जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन भी संभव है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 17 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए कैसा रहने वाला है.

Last Updated: March 16, 2026 | 4:20 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए आज प्रेम जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. किसी छोटी सी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस या मतभेद हो सकता है. बेहतर होगा कि आप गुस्से में कोई फैसला न लें और धैर्य के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश करें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में खुशियां ला सकता है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं उनके बीच प्यार और समझ बढ़ेगी. वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना बन सकती है. पार्टनर की ओर से आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना है. आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगर आप लव मैरिज के बारे में सोच रहे हैं तो परिवार की सहमति मिलने की संभावना है. इसके अलावा पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने या डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं. उन्हें खुश करने के लिए आप कोई खास सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं. वहीं जो लोग अभी सिंगल हैं, उनका दिल किसी पर आ सकता है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के लोगों के प्रेम जीवन में आज नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं. पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह दिन खास हो सकता है, क्योंकि उनकी दोस्ती किसी के साथ प्रेम संबंध में बदल सकती है.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

तुला राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. हालांकि अगर आप समझदारी से बात करेंगे तो पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का अवसर भी मिल सकता है.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को पसंद करते हैं और रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत दे सकता है.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातकों को आज प्रेम और काम के बीच संतुलन बनाना थोड़ा कठिन लग सकता है. इसी कारण रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षण भी महसूस हो सकता है. पार्टनर को खुश करने के लिए आप उन पर खर्च भी कर सकते हैं.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

मकर राशि के लोगों के प्रेम जीवन में आज किस्मत का साथ मिल सकता है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है. इस दौरान किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जो आगे चलकर खास बन सकता है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आप दोनों को कुछ त्याग करने पड़ सकते हैं. सलाह है कि अहंकार या जिद को रिश्ते के बीच न आने दें.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

मीन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. आपका रिश्ता विवाह तक पहुंच सकता है और परिवार की सहमति भी मिल सकती है. हालांकि कभी-कभी होने वाले झगड़े आपको मानसिक रूप से कमजोर कर सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से जीवनसाथी मिलने की संभावना भी बन सकती है.

More News