Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 18 March 2026: इन राशियों के रिश्तों में आ सकती है दरार, पढ़ें कल का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 18 March 2026: इन राशियों के रिश्तों में आ सकती है दरार, पढ़ें कल का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal 18 March 2026 | Love Rashifal Tomorrow: आज का दिन कई राशियों के लिए रिश्तों में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. कहीं प्यार में मिठास बढ़ेगी तो कहीं गलतफहमियां तनाव पैदा कर सकती हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का प्रेम राशिफल विस्तार से.

Last Updated: March 17, 2026 | 2:35 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

आज आपके रिश्ते में पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे बहस की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने से बचें, वरना मामला बिगड़ सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप की भी संभावना है. बेहतर होगा कि आप अपने व्यवहार में नरमी रखें और संवाद को मजबूत करें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

आज काम का दबाव आपके निजी जीवन पर असर डाल सकता है. आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जरूरी है कि आप काम और रिश्ते के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें, नहीं तो दूरी बढ़ सकती है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रह सकता है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं. रिश्ते में सकारात्मकता बनी रहेगी, हालांकि खर्च थोड़ा बढ़ सकता है. भाग्य भी आज आपका साथ देगा.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

आज आपके प्रेम जीवन में अचानक तनाव बढ़ सकता है. छोटी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. पार्टनर को ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश से बचें और उन्हें स्पेस दें, तभी स्थिति संभल पाएगी.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह राशि

आज आप अपने पार्टनर के साथ छोटी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. हालांकि बातचीत में सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि गलत शब्द रिश्ते में परेशानी ला सकते हैं. जो लोग किसी छिपे रिश्ते में हैं, उनके लिए आज का दिन खुलासा करने वाला हो सकता है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

आज आपके रिश्ते में उलझन और तनाव बढ़ सकता है. किसी बात को लेकर मन में शंका पैदा हो सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें और शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करें.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा संकेत दे रहा है. रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा और रोमांटिक माहौल बना रहेगा.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

आज आपके रिश्ते में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है. घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं आपके मूड को प्रभावित कर सकती हैं. गुस्से में कुछ ऐसा कह सकते हैं जो बाद में पछतावा दे. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

आज आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जिससे दोस्ती बढ़ सकती है. छोटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. हालांकि परिवार की दखलअंदाजी आपके रिश्ते में हल्का तनाव ला सकती है. शाम तक मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बना सकते हैं, जैसे बाहर घूमना या डिनर डेट. इससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा हो सकता है. पार्टनर के परिवार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की ओर से कोई बड़ा कमिटमेंट मिल सकता है. हालांकि आपको सलाह है कि पार्टनर की भावनाओं को समझें और गुस्से पर काबू रखें.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि उनके बदलते मूड के कारण आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं. बेवजह शक करने से बचें और रिश्ते में भरोसा बनाए रखें, तभी प्यार मजबूत रहेगा.

More News