Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Love Rashifal 23 February 2026:  किसे मिलेगा पार्टनर का साथ और किसे करना होगा इंतजार? यहां पढ़ें अपने लव राशिफल के बारे में

Kal Ka Love Rashifal 23 February 2026:  किसे मिलेगा पार्टनर का साथ और किसे करना होगा इंतजार? यहां पढ़ें अपने लव राशिफल के बारे में

Kal Ka Love Rashifal 23 February 2026: आज का दिन प्यार के मामले में मिला-जुला रहने वाला है. कुछ राशियों के लिए दिन खुशियों और रोमांस से भरा रहेगा, तो कुछ को रिश्तों में उलझन, दूरी या गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में धैर्य, समझदारी और खुलकर बात करना ही सबसे बड़ा उपाय है.आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.

 

 

 

Last Updated: February 22, 2026 | 4:11 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

आज आपको अपने रिश्ते पर खास ध्यान देने की जरूरत है. पार्टनर को समय दें और साथ में कहीं बाहर जाने या छोटी-सी मुलाकात की योजना बनाएं. इससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

दिन थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है. रिश्ते में तनाव या दूरी महसूस हो सकती है. पुराने प्यार की याद आ सकती है और बात करने का मन भी करेगा, लेकिन कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर का खास ख्याल रखेंगे. बाहर खाने या घूमने की योजना बन सकती है. यात्रा का प्लान भी बनेगा, लेकिन अपनी योजनाएं ज्यादा लोगों से साझा न करें.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

कुछ मुश्किल हालात सामने आ सकते हैं. आपको अपने साथी से पूरा सहयोग न मिले तो निराश न हों. रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास करने की कोशिश करें.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. उन्हें कोई प्यारा सा सरप्राइज देकर दिन को और खास बना सकते हैं.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है. बात-बात पर मतभेद बढ़ सकते हैं और साथी नाराज हो सकता है. धैर्य रखें और समझदारी से बात करें, तभी स्थिति संभलेगी.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

आज अपने मन की बातें और योजनाएं ज्यादा लोगों से शेयर न करें. रिश्ते में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन शांति और समझदारी से सब ठीक हो सकता है.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

सावधान रहने की जरूरत है. कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में दखल दे सकता है. आप या आपका साथी किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. साथ ही नए प्यार की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

यात्रा करते समय सावधानी रखें. दूर रहने वाला रिश्ता मजबूत हो सकता है, लेकिन किसी नए व्यक्ति की तरफ आकर्षण भी महसूस हो सकता है. भावनाओं में बहने से बचें.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

पुराने प्यार की यादें ताजा हो सकती हैं. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से उलझन पैदा हो सकती है. रिश्ते में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर असहमति हो सकती है. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. सोच-समझकर कदम उठाएं.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

आज आप प्यार को उतनी गंभीरता से नहीं लेंगे, लेकिन अगर सच सामने आ गया तो रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है. ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें, यही आपके रिश्ते को संभालेगा.

More News