Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • kal Ka Love Rashifal, 24 February 2026: किसके जीवन में बढ़ेगा रोमांस और किसे रिश्तों में रखनी होगी सावधानी, पढ़ें पूरा लव राशिफल

kal Ka Love Rashifal, 24 February 2026: किसके जीवन में बढ़ेगा रोमांस और किसे रिश्तों में रखनी होगी सावधानी, पढ़ें पूरा लव राशिफल

kal  Ka Love Rashifal, 24 February 2026: मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से खास संकेत दे रहा है. कहीं रिश्तों में मिठास बढ़ने के योग हैं तो कहीं थोड़ी सावधानी और समझदारी की जरूरत पड़ सकती है. कुछ लोगों के जीवन में नए प्रेम का आगमन हो सकता है, जबकि कुछ को पुराने रिश्तों को संभालने का मौका मिलेगा. आज भावनाएं गहरी रह सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर लिए गए फैसले ही आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगे. जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन प्रेम और संबंधों के मामले में क्या खास संदेश लेकर आया है.

.

Last Updated: February 23, 2026 | 2:40 PM IST
Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष लव राशिफल

आज आपके मन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत का विचार आ सकता है. कोई नया व्यक्ति आकर्षित कर सकता है और आप प्यार की दिशा में पहला कदम बढ़ाने का सोच सकते हैं.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ लव राशिफल

आज आपको दिल की बात कहने का सही समय है. जिस खास शख्स से आप जुड़ाव महसूस करते हैं, उनसे खुलकर बात करें. मन की भावनाएं छुपाने से उलझन बढ़ सकती है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन लव राशिफल

आज के दिन बीते रिश्तों की यादें आज मन को विचलित कर सकती हैं. पुराने मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं. अगर कोई नया व्यक्ति जीवन में आए, तो जल्दबाजी में फैसला न लें.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क लव राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए रिश्तों में थोड़ी तकरार संभव है. उम्मीद के मुताबिक बातें न होने से मन खिन्न हो सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से बचकर रहें

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातक आज अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करेंगे. हालांकि कुछ अप्रत्याशित बातें सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि वालों के  प्रेम जीवन में हल्की परेशानियां आ सकती हैं. कोई नया व्यक्ति भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. पुराने रिश्ते को समय देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

Libra  Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला लव राशिफल

आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है. पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पार्टनर को कम समय मिल सकता है, लेकिन छोटी-छोटी कोशिशें रिश्ते को मधुर बनाए रखेंगी.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक लव राशिफल

सावधानी बरतें. पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है. किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए सीधे संवाद करना बेहतर रहेगा.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु लव राशिफल

आज आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. हालांकि कोई अन्य व्यक्ति आकर्षण का कारण बन सकता है, फिर भी अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर लव राशिफल

आज आपके साथी के साथ कहीं बाहर समय बिताने की योजना बन सकती है. बेवजह के गुस्से और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ लव राशिफल

इस राशि के जातकों का आज प्रेम संबंधों पर खर्च बढ़ सकता है. डेट या किसी खास प्लान का मौका मिल सकता है. अपने पार्टनर को अहमियत महसूस कराएं.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन लव राशिफल

आज आपका किसी पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है. पार्टनर थोड़ी दूरी बनाए रखे, तो भी जल्द निष्कर्ष पर न पहुंचें. धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी.

More News