Aaj Ka Love Rashifal 31 December 2025: साल के अंतिम दिन कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ? किन लोगों की जिंदगी में गर्लफ्रेंड लौटेगी वापस; कर लें नोट
Aaj Ka Love Rashifal 31 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है. शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
बुधवार को बिजी होने के चलते आप लव पार्टनर को वक्त नहीं दे पाएंगे. शाम का मुलाकात होगी, लेकिन संक्षिप्त. इस दौरान यानी लव रिलेशन में आपको भरपूर खुशी का अनुभव हो सकता है. सिंगल्स की लाइफ में किसी खास की एंट्री होने वाली है. मौका हाथ से जाने देने बेवकूफी होगी. यह आपके मिजाज का हो सकता है, लेकिन रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना है.
वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपको पूरा सम्मान देगा. लव के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है. सिंगल लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में प्रेम का रूप ले सकती है, जबकि मैरिड लोगों की लाइफ में साल के अंतिम दिन कोई चेंज नहीं आएगा.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जातक चाहकर भी अपने लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. इसकी खटास अगले कुछ दिनों तक मन में रहेगी. वीकेंड तक हालात फिर सामान्य हो जाएंगे. मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी. परिवार में पूरा दिन पति-पत्नी अपनी जिम्मेदारी निभाकर शाम तक थक जाएंगे. इससे पत्नी थोड़ी नाराज हो सकता है. वहीं, जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो सकती है.
कर्क लव राशिफल
लव लाइफ में बुधवार को मामूली सी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है. अगर संयम बरतेंगे तो शाम तक स्थितियां सुधर जाएंगी. इसके बाद दोनों क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे.नई गर्लफ्रेंड बनी है तो बेहतर होगा कि आज अपने प्रेमी से बातचीत सीमित रखें, वरना छोटी-सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. शादीशुदा लोग दूसरी की चिंता में लाइफ पार्टनर को नाराज कर लेंगे. इससे बचें.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों को बुधवार को खुशी मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना तक ना की होगी. लव पार्टनर का साथ आपको मानसिक शांति देगा. गिफ्ट देकर आप उसे कुल पलों की खुशियां दे सकते हैं. लव लाइफ और अच्छी होगी. सिंगल्स की शादी होने का योग बन रहा है. साल के अंतिम दिन शादी का रिश्ता आ सकता है.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि से जुड़े जातकों की जिंदगी में साल के अंतिम दिन सबकुछ सामान्य रहेगा. आप पारिवारिक जिम्मेदारी के चक्कर में गर्लफ्रेंड का नाराज कर सकते हैं. हां शाम को आप अपने साथी के साथ शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं. शादीशुदा लोग शाम को घूमने-फिरने निकलेंगे. खासतौर से नव विवाहित शाम को अच्छा एन्जॉय करेंगे.
तुला लव राशिफल
साल के अंतिम दिन पुराने रिश्तों को नया कर सकते हैं. मन में कोई बात दबाकर न रखें, पार्टनर से खुलकर बात करें. एक फोन करें और बात करें. आपका लव पार्टनर वापस आपकी जिंदगी में आ सकता है. यह जरूरी है कि क्योंकि आप उसे भुला नहीं पाएं हैं. लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पार्टनर इसका गुस्सा आप पर निकाल सकता है. लव पार्टनर को अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना आज जरूरी है.
वृश्चिक लव राशिफल
साल के अंतिम दिन लव पार्टनर के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा. मुलाकात के दौरान अपने दिन की बात कहने का अंतिम दिन है. लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. निडर होकर अपनी बात कहेंगे तो रिश्ते की असलियत सामने आएगी. मन में बात छिपाए नहीं, क्योंकि यह लंबे समय में दर्द देगा. सिंगल्स की जिंदगी में कोई आएगा.
धनु लव राशिफल
धनु राशि से जुड़े सिंगल्स जातकों के लिए अच्छा दिन रहेगा. शाम तक कोई खास शख्स आपकी जिंदगी में एंट्री करेगा. फिलहाल बेहतर होगा कि कुछ समय के लिए दूरी बनाकर रखें. अभी समय नहीं आया है कि आप लव लाइफ में प्रवेश करें. ऐसे में सिंगल्स के लिए लव के मामले में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. लव पार्टनर सिर्फ शाम को ही मिल जाएंगे. समय कम मिलने से पार्टनर खिन्न हो सकता है, लेकिन अगले दिन माहौल सामान्य भी हो जाएगा.
मकर लव राशिफल
बुधवार को लव पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं बनाना सुखद रहेगा. अगर पार्टनर के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझ जाएगा. सिर्फ शांत मन से बात करने की जरूरत है. बुधवार को शाम को लव पार्टनर के साथ किसी चीज को लेकर विवाद हो सकता है. वहीं, आपकी समझदारी से आप दोनों के बीच नजदीकियां और गहरी हो सकती हैं. ध्यान रखें मोहब्बत में कभी-कभी चुप्पी भी जुबान का काम करती है.
कुंभ लव राशिफल
सिंगल लोग आज किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं. लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. अपनी जरूरत के चक्कर में किसी की जरूरत मत बन जाना. जुबान पर काबू रखें, क्योंकि इससे लव रिलेशन में दिक्कत आ सकती है. रिश्ते में लचीलापन लाना आपके लिए जरूरी रहेगा. सिंगल्स के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम दिन यानी 31, 2025 बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जाता हुआ साल आपको खुशियां देकर जाएगा. दिनभर आप साथ रहेंगे और एन्जॉय करेंगे. समझादी दिखाई तो रिश्ते लंबे समय तक टिक सकते हैं. आपका लव पार्टनर ऊर्जावान हैं और यही समानता आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगा. शाम को डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है.