Aaj ka Rashifal 05 April 2026: किन राशि के जातकों को होगा धन लाभ तो किसे मिलेगी जॉब में तरक्की, यहां जानें
Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 05 April 2026 | Rashifal Today: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (05 अप्रैल, 2026) को वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पड़ रही है. तृतीया तिथि दोपहर 12 बजे तक होगी इसके तुरंत बाद ही चतुर्थी लग जाएगी. रविवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जाता है. रविवार को शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 01 बजकर 02 तक रहेगा. अशुभ मुहूर्त भी नोट कर लें. रविवार को राहुकाल शाम 5 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा विशाखा नक्षत्र रात 12 बजकर 8 मिनट तक है. रविवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 41 मिनट पर होगा. रविवार (05 अप्रैल, 2026) को मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) के स्थिति कैसी रहेगी? जानने के लिए यहां पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा. रविवार के दिन कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे. काराबोर-व्यापार करते हैं तो इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा और कुछ लाभदायक डील भी हो सकती है. आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी और कमाई में भी वृद्धि होगी. दफ्तर में बॉस खुश होंगे. आपको काम की आजा्दी होगी, तो रोमांचक करने का मौका मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे. जाना या नहीं जाना? आपकी पसंद पर निर्भर करता है.
वृषभ दैनिक राशिफल
सरकारी क्षेत्र के काम में आप सफलता प्राप्त की योजना रविवार को बना सकते हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक है. आप अपनी योजना के अनुसार रविवार को काम को अंजाम दे पाएंगे. बिजनेस में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई भी आपकी अच्छी होगी. पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा और कोई गलतफहमी है तो वह भी दूर हो सकती है.
मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी रविवार को सामान्य रहेगी. रविवार को इस राशि की महिला अपने बात व्यवहार से परिवार में सामंजस्य और तालमेल बन सकती है. लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेगी. सेकेंड हाफ लव पार्टनर के साथ बिताने का मौका मिलेगा. दफ्तर में आपके ऊपर कई तरह के काम का दबाव रह सकता है. जिसे आप एक-एक करके पूरा कर पाएंगे. स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. मौसम में आ रहे बदलाव के चलते कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.
कर्क दैनिक राशिफल
रविवार को आपको किसी मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभानी होगी और इससे आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा. सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कुल मिलाकर रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. आपका मन रविवार को भटकेगा और आप भावुक एवं रचनात्मक रहेंगे. कार्य व्यवसाय में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन आखिरकार अपनी योजना में सफल होंगे. धर्म कर्म के काम की ओर भी आपका मन आकर्षित होंगा. मौसम बदल रहा है, ऐसे में खान पान संबंधी चीजों पर ध्यान रखें.
सिंह दैनिक राशिफल
रविवार को आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं. किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है. सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आप पर रविवार आलस्य हावी रह सकता है, इससे आपको बचना होगा. परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा. इससे आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में दिख सकता है. बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. काराबोर-व्यापार में फायदे का योग बन रहा है.
कन्या दैनिक राशिफल
रविवार को आपके घर पर मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है. रविवार का दिन योजनाओं को पूरा करने का रहेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने से धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी. आप फुर्सत में अगले सप्ताह की प्लानिंग पर का करेंगे. रविवार को आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ और प्रतिफल मिलेगा. आप विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे. छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा. घूमने-फिरने और खरीदारी का शौक पूरा कर सकते हैं.
तुला दैनिक राशिफल
शादीशुदा हैं तो लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी. रविवार को किसी कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा. दोस्तों के घूमने-फिरने का प्लान बनेगा, लेकिन खर्च पर आपको नियंत्रण करना होगा. रविवार को कुछ अनचाहे खर्च भी सकते हैं, इसके चलते पूरे महीने के बजट पर प्रभाव पड़ सकता है. तुला राशि के जातकों को दूसरों के मामलों में नहीं पड़ना चाहिए. आपको रविवार को रिश्तों में तालमेल बनाकर रखना होगा. आपकी किसी बात से आपके कुछ रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं इसलिए बातचीत में आपको अपना ध्यान रखना होगा.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
दफ्तर में लगातार काम करके थक गए हैं तो शादीशुदा लोग रविवार को परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे. वृश्चिक राशि के जातकों को रविवार को भाग्य का साथ मिलने से अपने तमाम प्रयास में सफलता मिलेगी. आपको रविवार को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार-कारोबार में आपको किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है. आप जोखिम वाले कार्य में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को रविवार को कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर काम करना होगा वरना काम अटक सकता है. दफ्तर में सहकर्मी से वाद विवाद से बचें.
धनु दैनिक राशिफल
रविवार को आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा. दफ्तर भी अच्छा समय बीतेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने से वर्कलोग भी कम रहेगा. आपके लिए सलाह है कि प्रलोभन से बचें वरना धोखा खाएंगे. वैसे तो रविवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है, लेकिन कार्य व्यवसाय में किसी के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. किसी की सुनी सुनाई बातों से मन भ्रमित हो सकता है इससे आपको आज बचना चाहिए. धर्म कर्म और दान पुण्य भी आपके हाथों हो सकता है.
मकर दैनिक राशिफल
सेहत के मामले में दिन नरम गरम रहेगा इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको अपना ध्यान रखना होगा. रविवार को छुट्टी का दिन इसलिए मकर राशि के जातक मौज मस्ती के मूड में रहेंगे. आपको रविवार को अपने कार्य व्यवसाय में लाभ का मौका मिलता रहेगा. आपके कुछ नए संपर्क भी रविवार को बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे. परिवार के साथ रविवार को किसी मुद्दे पर विचार सलाह कर सकते हैं. सिंगल राशि के जातकों को रविवार को शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.
कुंभ दैनिक राशिफल
रविवार को किसी बात से आपको लाइफ पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है. नए कार्य की शुरुआत भी रविवार को पूजा-पाठ के साथ आप कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि पहले आप अपने पेंडिंग काम को पूरा कर लें. कुंभ राशि के जातकों को रविवार को संयमित होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा. आपको रविवार किसी भी ऐसे काम से दूर रहने की जरूरत है जिससे आपकी छवि खराब हो.
मीन दैनिक राशिफल
यात्रा के दौरान सतर्क रहें और जोखिम वाले काम से बचें. जातक रविवार को अपने काम के प्रति अधिक सजग रहेंगे. आपको अपने प्रयास में भाग्य सफल भी बनाएगा. आपको रविवार को किसी परिचित व्यक्ति और मित्र से भी सहयोग मिल सकता है. कारोबार में भी रविवार को मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर सकते है. सेहत के मामले में आपको रविवार को अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए. जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में गिरावट संभव है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.