Kal ka Rashifal 2 April 2026: किन परिवारों में होंगे मतभेद, किन्हें मिलेगा बिजनेस में बंपर फायदा; क्या कहते हैं आपके सितारे
Kal ka Rashifal 2 April 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि गुरुवार को सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके ठीक बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. गुरुवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा. गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे. बजरंगबली के भक्तों के लिए जरूरी बात यह है कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन यानी गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
गुरुवार का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा. जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो गुरुवार को आपको सफलता मिलने के चांस हैं. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है. गुरुवार को आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं. गुरुवार को आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं. हो सकता है आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े. स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा. परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है.
मिथुन दैनिक राशिफल
मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है. गुरुवार को आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है. साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा. परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा.
कर्क दैनिक राशिफल
परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को खत्म हो सकता है. गुरुवार को आपका मूड अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको लाभ महसूस होगा. आप किसी बीमारी से छुटकारा पाएंगे. शाम को आप परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. गुरुवार को व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आपको मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे. दफ्तर में सीरियर्स के साथ रिश्ते सामान्य रखें. गुस्सा आने पर भी वाणी पर संयम रखें.
सिंह लव राशिफल
दिया हुआ उधार पैसा गुरुवार को ब्याज सहित प्राप्त हो सकता है. गुरुवार का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है. कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. धन लाभ होगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कन्या दैनिक राशिफल
परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है. गुरुवार को आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा. किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप कोई नया काम शुरू गुरुवार को ना करें वरना परेशानी का सामना करना पड़ेगा. नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो गुरुवार को सफलता हाथ लगना मुश्किल है. गुरुवार को पत्नी से मतभेद होंगे.
तुला लव राशिफल
परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. गुरुवार को आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को का समय अच्छा बीतेगा. बिजेनस में कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. गुरुवार को आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को का समय अच्छा बीतेगा. बिजेनस में कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा.
धनु दैनिक राशिफल
परिवार में कोई नया मेहमान आएगा. गुरुवार को आप कोई बड़ा काम शुरू न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है. खासकर कर्ज से बचें. स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी. पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन की हानि होगी.
मकर दैनिक राशिफल
आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे. आप किसी काम के पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ दैनिक राशिफल
गुरुवार को परिवार में कोई मांगलिक काम का योग बन सकता है. गुरुवार को आप परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ बाहर कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं. बहुत दिनों बाद परिवार के साथ जाएंगे तो अच्छा लगेगा. इससे परिवार में चल रहे विवाद भी दूर होंगे. दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी. व्यापार-कारोबार में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.
मीन दैनिक राशिफल
गुरुवार को व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. गुरुवार को आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा. यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें. गुरुवार को परिवार में माता-पिता की सेहत प्रभावित हो सकीत है. किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखना बेहतर होता है, क्योंकि ऐसा नहीं करने से रिश्तों के टूटने का खतरा रहता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.