Kal Ka Rashifal, 23 Feb 2026: इन 4 राशिवालों को होगा व्यापार में बड़ा मुनाफा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 23 February 2026: आज 23 फरवरी 2026 सोमवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन 3 राशि के लोगों के लिए सबसे अच्छा है. आज इन राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती हैं. धन लाभ होने की भी संभावना है.. आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे. किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है. आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा. संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है. आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए. बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए. जीवन में चीज़ें बेहतर होगी.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है. आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. किसी काम कीनये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे. ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं. जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है. आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा. आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं. आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है. किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं. सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे. नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा. अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं,तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की ज़रूरत है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए. आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है. आपका कोई कागज पूरा होने पर आपका काम अटक भी सकता है. जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं,उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए. दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है . आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे,उसमें सफल जरूर रहेंगे. दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा. विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा. आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे. आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है. हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा. आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है . आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी. साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा. कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं. छात्रों का दिन भी फायदेमंद रहेगा. आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे. छात्रों को आज सफलता हासिल होगी.
तुला राशि (Libra) Today Libra Horoscope, Tula Rashifal
तुला राशि – वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा. मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे. घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं. संतान की खुशी बनी रहेगी. संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं,तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है. आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है. आपको अपने काम में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio) Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal
वृश्चिक राशि – वालों आज का दिन फेबरेबल रहेगा. आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है. जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं,उनका दिन बेहतर गुजरेगा. आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है. आपको धन लाभ होगा. आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे. अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आपकी मनोकामना पूरी होगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है. इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी. आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं. कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है. किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको उचित समय की पहचान करनी होगी. सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है. परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी. बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है. प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. सीनियर से बात करते समय आपकी जुबान फिसल सकती है. आपकी स्थिति बेहतर होगी
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की ज़रूरत है. अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं. समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होंगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे. घर का माहौल ठीक बना रहेगा. घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. आपका काम समय से पूरा होगा.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि -वालों आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं. आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है. आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे. आपकी कोई व्यावसायिक परियोजना पूरी हो सकती है. आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे. जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं,उनका काम आज अच्छा रहेगा. आप परिवार के किसी फंक्शन में जाने के लिये तैयारी कर सकते हैं. घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.