Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 23 March 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होने वाला है बड़ा धन लाभ! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 March 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होने वाला है बड़ा धन लाभ! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज 23 मार्च 2026 सोमवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन बेहद लाभदायक हैं करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं नौकरी में भी आपको प्रमोशन के चांस मिल सकते हैं. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 23, 2026 | 3:36 PM IST
Today Aries Horoscope Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि – वालों आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा. हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएँ. इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो संबंधों में चार गुना इजाफा होगा. इस राशि प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें, साथ ही मोड़ पर इंडिकेटर का प्रयोग करना न भूलें. परेशानियाँ चुटकियों में समाप्त हो जाएँगी.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का अनुकूल रहेगा. एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं. अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें. आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं. जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है. जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से संबंध मधुर रहेंगे. अगर आज आप बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद किसी नये कामों को शुरू करते है तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि – वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है. नये वस्त्रों, भूमि पर आपका धन व्यय होगा. आज आपका मन अशान्त रहेगा, साथ ही धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. आज आप हो सके तो वक़्त और पैसे को मनोरंजन पर ज्यादा खर्च न करें. ऐसी स्थिति में आप अपने किसी करीबी की मदद ले सकते हैं. आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं. जीवनसाथी से आज आपकी मधुरता बढ़ेगी.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. मौसम के बदलने से आज आपको थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. जूनियर आपसे काम सीखने आ सकते हैं. पूराने दोस्तों के साथ बाहर घूमने की प्लांनिग होगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी, वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे. आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. आज आर्किटेक वालों का प्रमोशन होने का योग बन रहा है.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. आपके नए लोगों से आपकी दोस्ती भी होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन रोजगार के नए अवसर लाने वाला रहेगा. इस राशि के बुक सेलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आएगा. उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. आज वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अकारण वाहन का उपयोग करने से बचें. आज बच्चे के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी. किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आज आसानी से पूरा हो जाएगा. किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए घर में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. आज आप भी अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं. जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा. अगर पहले आपकी किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है. आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज तकदीर आपके साथ रहेगी. जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें . आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें . अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया है. काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर से बाहर जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, साथ ही किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए भी बुलावा आ सकता है. सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी. आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है. कई दिनों से चली आ रही परेशानियाँ आज खत्म हो सकती हैं.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप किसी समारोह में जा रहे हैं, लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा. स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें. दोस्तों के साथ विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना होगी.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा. आज कोई नई बिजनेस डील फाइनल होगी. जिसके लिए आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है. आज मुश्किल कामों का आसनी से निपटारा कर लेगें. आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आसानी होगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत है. आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलेगी. किसी बड़े वकील की सहायता ले सकते हैं.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि - वालों आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज आपके लिए अच्छा दिन है. आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. आज आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा. इस राशि के लवमेट आज अपने मन की बात आज अपने साथी से कह सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News