अजय देवगन-बॉबी देओल से लेकर सोनू सूद तक, इन अभिनेताओं ने पर्दे पर जीवंत किया भगत सिंह का किरदार
Actors who Played Bhagat Singh Role: आज 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पुण्यतिथि है. इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह पर कई फिल्में बॉलीवुड में बन चुकी हैं. उनके किरदार को अभिनेताओं ने पर्दे पर जीवंत करने का काम किया है. आइए उन सभी एक्टर्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने निभाई भगत सिंह की भूमिका.
सोनू सूद
सोनू सूद ने साल 2002 में आई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी भूमिका से सबका दिल जीत लिया था.
मनोज कुमार
बॉलीवुड के इतिहास के मनोज कुमार पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने भगत सिंह का किरदार पर्दे पर निभाया. उन्होंने फिल्म 'शहीद' में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे काफी सराहनाम मिली थी.
अजय देवगन
अजय देवगन ने साल 2002 में आई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाया था. इस भूमिका के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.
सिद्धार्थ
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' में सिद्धार्थ ने भगत सिंह का किरदार निभाया था. अभिनेता को इस किरदार के लिए खूब सराहना मिला थी.
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में भगत सिंह के अंतिम दिनों और उनकी फांसी पर ध्यान केंद्रित किया गया था.
अमोल पराशर
'सरदार उधम' फिल्म में अमोल पाराशर ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी. इस किरदार के लिए उनकी तारीफ हुई थी.
प्रेम अदीब
साल 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आजाद' में अभिनेता प्रेम अदीब ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी.