आपने देखी ऐश्वर्या-अभिषेक की ये हॉट तस्वीरें? इनकी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें फोटोज
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिने जाते हैं. इनकी लव स्टोरी भी लोगों को प्रभावित करती है. इस जोड़ी की कई ऐसी तस्वीरें भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत कम देखा होगा. आज हम आपको दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें दिखाएंगे, जो इनकी जोड़ी को और मजबूत बनाता है. चलिए एक नजर डालते हैं ऐश्वर्या-अभिषेक की उन फोटोज पर.
शादी के 19 साल पूरे
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने हाल ही अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाई है. दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में शादी की थी.
कब हुई थी पहली मुलाकात?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात राज कंवर की 2000 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम का' के सेट पर हुई थी. जल्द ही वे अच्छे दोस्त बन गए.
जब परवान चढ़ा इश्क
दोनों के बीच में नजदीकिया तेजी से बढ़ रही थीं. इसी बीच मुजफ्फर अली की फिल्म 'उमराव जान' के लिए दोनों दोबारा साथ आए, जिससे उनकी प्रेम कहानी और भी गहरी हो गई. इस पीरियड ड्रामा की शूटिंग के दौरान अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.
अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया प्रपोज
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से शादी करने का फैसला तब किया जब वे मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' की शूटिंग कर रहे थे. न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में उन्होंने ऐश्वर्या को रोमांटिक अंदाज में शादी का प्रस्ताव दिया. दोनों राजी हो गए.
2007 में दोनों ने कर ली शादी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक ने सगाई के बाद अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. इसके बाद मुंबई में 20 अप्रैल 2007 दोनों शादी के पवित्र बंधन में हमेशा के लिए बंध गए.
शादी के चार साल बाद हुई बेटी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के चार साल बाद उन्हें आराध्या बच्चन के रूप में एक बेटी हुई. जिसका जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था.
तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी हैं साथ
ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आए हैं. दोनों लगातार मीडिया की नजरों में रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट पर उनके बीच तनाव और अलगाव की अफवाहें फैलती रहती हैं. हालांकि, इसके बावाजूद दोनों की जोड़ियां अभी भी कायम हैं और ये बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में शुमार हैं.