Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!

सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!

जिस टमैटो सॉस को आप स्वाद लेकर खाते हैं, उसके बनने की प्रोसेस शायद आपको न पता हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल टमैटो सॉस फैक्ट्री की वीडियो आपकी आंखे खोल देगी.

Written By:
Last Updated: May 16, 2026 10:21:46 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया पर लगातार खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को लेकर जागरुक किया जा रहा है. FSSAI के सख्त खाद्य सुरक्षा नियमों के बावजूद यूपी के कई इलाकों में मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी और फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक टमैटो केचअप बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ कर दिया है. इस वीडियो में सैंकड़ों किलोग्राम सड़े-गले टमाटर प्लांट में रखे दिखाए जा रहे हैं. ये वीडियो देखकर आप भी सड़क किनारे टमैटो कैचअप या फास्ट फूड खाना छोड़ देंगे.

गंदगी में पड़ा टमाटर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक फैक्ट्री का नजारा दिखाया गया है, जिसमें टमाटरों का अंबार यूहीं पड़े-पड़े सड़ रहा है. वीडियो के मुताबिक, टमाटर यूही खुले में पड़े-पड़े सड़ गए हैं, फंगस पकड़ रहे हैं. वीडियो बनाने वाले यूजर का दावा है कि इन पिलपिले और फंगस लगे टमाटरों से ही टमैटो केचअप तैयार की जाएगी, जिसे आप पराठा, सैंडविच और अन्य फास्ट फूड के साथ स्वाद ले लेकर खाते हैं.

वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

अभी तक शायद आप समझ रहे होंगे की आपकी प्लेट में रखी टमैटो सॉस पूरी तरह से सेफ और सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, लेकिन ये वायरल वीडियो आपका भ्रम तोड़ देगी. इस वीडियो में दिखाया गए टमाटर सड़कर काला कीचड़ बन चुके हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सख्त प्रतिक्रिया जाहिर की है.

kishan_putra__12 नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल इस वीडियो पर यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई और कंपनी का नाम तक पूछा है. जबकि एक यूजर ने FSSAI को टैग करके जवाब मांगा है. कुछ यूजर्स ने इसे अमीरों का खाना बताया तो कुछ यूजर्स टमैटो सॉस को बॉयकॉट कर रहे हैं.

बीमारियां पैदा कर सकता है ये खाना

सोशल मीडिया पर वायरल टमाटर पूरी तरह बैक्टीरिया और फंगस से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें इतने टॉक्सिंस पनप चुके हैं कि वो आपके पेट, लिवर और इम्युनिटी को तक खराब कर सकते हैं.

ऐसे प्रोडक्ट खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और लंबे समय में गंभीर बीमारियां तक पैदा हो सकती है. इसलिए मार्केट से कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके सेफ्टी स्टैंडर्ड पर एक नजर जरूर डालें और जितना हो सके घर का बना साफ-शुद्ध खाना खाएं.

ये भी पढ़ें:- ‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS