Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्होंने राजेश खन्ना की पत्नी का मांगा दर्जा, अब मुंबई कोर्ट ने खारिज की याचिका

कौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्होंने राजेश खन्ना की पत्नी का मांगा दर्जा, अब मुंबई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Anita Advani: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री अनीता आडवाणी की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के रूप में कानूनी मान्यता देने की मांग की थी. इस वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में. 

Last Updated: April 1, 2026 | 6:04 PM IST
Who is anita advani - Photo Gallery
1/6

कौन हैं अनीता आडवाणी?

अनीता आडवाणी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं. उन्होंने 'दासी', 'आओ प्यार करें' और साजिश जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. अनीता आडवाणी का अभिनय करियर छोटा रहा.

anita advani - Photo Gallery
2/6

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति की हैं भतीजी!

अनीता आडवाणी ने समय-समय पर इंटरव्यूज और बिग बॉस में अपनी उपस्थिति से सुर्खियां बटोरने का काम किया. खबरों के अनुसार, अनीता फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की भतीजी हैं.

Rajesh Khanna and anita advani - Photo Gallery
3/6

अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना की पत्नी का होने का किया था दावा

अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि उनके और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बीच गुप्त रूप से शादी हुई थी और दोनों लंबे समय तक साथ रह रहे थे. एक्ट्रेस का आरोप था कि 2004 से ही वह राजेश खन्ना के साथ रह रही थी और यह रिश्ता 2012 में अभिनेता की मृत्यु तक चला. अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह राजेश खन्ना की दूसरी पत्नी हैं.

Rajesh Khanna and anita advani - Photo Gallery
4/6

कोर्ट ने खारिज की दलीलें

राजेश खन्ना के निधन के बाद ही अभिनेत्री अनीता आडवाणी ने कोर्ट में अपील की कि उन्हें दिवंगत अभिनेता की पत्नी होने का दर्जा मिले. अब इसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि यह कानूनी लड़ाई साल 2012 से लड़ी जा रही है.

Rajesh Khanna and anita advani relation - Photo Gallery
5/6

कैसे हुआ प्यार?

राजेश खन्ना जब पहली बार अनीता आडवाणी से मिले थे. उस समय एक्ट्रेस की उम्र 13 साल थी. इसी के बाद दोनों में प्यार हो गया. जब अनीता आडवाणी 23 की हुईं तो उन्होंने अपने दिल की बात कही. तब तक अभिनेता की शादी डिंपल कपाड़िया से हो चुकी थी. फिर कुछ सालों बाद जब डिंपल और राजेश खन्ना अलग हुए तो अनीता आडवाणी की कहानी में एंट्री हुई. और कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली.

Anita advani - Photo Gallery
6/6

क्या करती हैं अनीता आडवाणी?

इन दिनों अनीता आडवाणी कुछ इंटरव्यूज और शोज में नजर आ जाती हैं. हालांकि, वो किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं. उनकी नेटवर्थ को लेकर भी कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है.

More News