Ashutosh Gowariker Birthday Special: कौन हैं आशुतोष गोवारिकर जिनकी फिल्म ऑस्कर तक पहुंची, जानें बॉलीवुड का सफर?
Ashutosh Gowariker Birthday Special: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर-एक्टर आशुतोष गोवारिकर का जन्म 15 फरवरी 1964 को हुआ था. आशुतोष गोवारिकर एक निदेशक के साथ-साथ अच्छे एक्टर भी हैं. उन्होंने Swades, We the People (2004), Jodhaa Akbar (2008) और लगान (2001) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. आशुतोष गोवारिकर के बारे में और भी विस्तार से जानते हैं.
कौन हैं आशुतोष गोवारिकर?
आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. वह एक एक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. उनका जन्म 15 फरवरी 1964 के दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था. अपने शानदार पीरियोडिक ड्रामा के लिए जाने जाने वाले आशुतोष गोवारिकर एक इंडियन डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं.
ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान संग एक्टिंग की बॉलीवुड में एंट्री की थी. उन्होंने फिल्म होली से अपनी शुरूआत की थी. यह उनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. फिल्म में आशुतोष और आमिर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, श्रीराम लागो, दीप्ती नवल, किटू गिदवानी, नीरज वोहरा और दीना पाठक जैसे स्टार्श शामिल थे.
सुनीता से हुई शादी
आशुतोष गोवारिकर की शाी बंगाली सिनेमा के एक्टर देव मुखर्जी की बेटी सुनीता से शादी की. देव के बेटे अयान मुखर्जी भी इंडस्ट्री के नामी गिरामी डायरेक्टर हैं.
इन फिल्मों की एक्टिंग
आशुतोष गोवारिकर ने होली, गूंज, सरला की मौत, सलीम लंगड़े पर मत रो, चमत्कार, कभी हां कभी ना जैसी फिल्मों और कुछ सीरियल्स में दमदार एक्टिंग की. हालांकि, उन्होंने एक निर्देशक के तौर पर ज्यादा नाम कमाया और उनकी फिल्में काफी सराहनीय रही हैं.
फिल्मों ने कमाया नाम
आशुतोष गोवारिकर ने कम फिल्में ही बनाई हैं मगर उनकी अधिकतर फिल्मों ने अच्छा-खासा नाम कमाया है. उन्होंने पहला नशा, बाजी, लगान, स्वदेश, जोधा अकबर, खेलें हम जीजान से, मोहनजोदाड़ो और पानीपत जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया. पानीपत बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं प्राप्त कर सकी थी.
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म
आशुतोष गोवारिकर को शानदार फिल्में बनाने के तौर पर जाना जाता है. इसमें आमिर खान ने लीड रोल निभाया था. बता दें कि 'लगान' को ऑस्कर में नॉमिनेशन के लिए सेलेक्ट किया गया था हालांकि, फिल्म अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी थी. उन्होंने लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्में बनाई हैं. मदर इंडिया और सलाम बॉम्बे! के बाद लगान बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बनी.
डायरेक्टर के तौर पर
आशुतोष गोवारिकर ने रोमांटिक ड्रामा पहला नशा से डायरेक्टर का रोल किया, जिसमें दीपक तिजोरी, पूजा भट्ट और रवीना टंडन ने एक्टिंग की थी. मूवी को नेगेटिव रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. उनकी दूसरी फिल्म बाज़ी, जिसमें आमिर खान और ममता कुलकर्णी लीड रोल में थे. यह हिट साबित हुई.
बॉलीवुड में छोड़ी छाप
बता दें कि आशुतोष गोवारिकर ने भले ही कम फिल्में की हों लेकिन उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में एक अलग ही छाप छोड़ी है. उनकी फिल्मों में भारतीय संस्कृति को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है.
डिस्क्लेमर
यह लेख मनोरंजन के लिए है और इसमें किसी की छवि को धूमिल नहीं किया गया है.