Ayesha Khan News:आयशा खान ने नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, टीवी शो से फिल्मों तक का सफर!
Ayesha Khan News: आयशा खान धुरंधर की सफलता और अपने डांस शरारत को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स का मजा ले रही हैं. जैसे-जैसे फिल्म को तारीफे मिल रही हैं, एक्ट्रेस अपने अब तक के सफर के बारे में सोच रही हैं. उनकी शुरुआती जिंदगी और सोशल मीडिया स्टारडम से लेकर बिग बॉस और आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने तक के बारें में यहां जानें.
इन अभिनेत्रियों से हुई आयशा की तुलना
धुरंधर की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस आयशा खान की तुलना नोरा फतेही और तमन्ना जैसी एक्ट्रेस से होने लगी. फैंस ने उन्हें इन एक्ट्रेस के टक्कर का बताया. इस पर आयशा ने पिंकविला से बातचीत की. उन्होंने नोरा फतेही और तमन्ना भाटिया जैसी जानी-मानी परफॉर्मर्स के साथ अपनी तुलना पर कहा कि मैं कभी खुद की तुलना उनसे नहीं करूंगी.
तुलना से खुद को रखा दूर
आयशा खान ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं कभी खुद की तुलना उनसे नहीं करूंगी. जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो मैं हमेशा हैरान रह जाती हूं. वे बहुत ही शानदार शानदार और अच्छा काम कर रही हैं. मैं कभी वह नहीं कर सकती जो नोरा कर रही है. आयशा ने नोरा और तमन्ना की बेजोड़ स्टेज प्रेजेंस और स्टेमिना की भी तारीफ की. एक्ट्रेस ने बताया कि तुलना मुझे कभी खुश नहीं करेगी. मैं सभी को बहुत इज्जत से देखती हूं क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई हूं.
सीखने पर जोर
आयशा ने कहा कि मैं अभी भी सीखने के दौर में हूं. मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है. आयशा ने जोर देकर कहा कि अपने करियर के शुरुआती दौर में होने की वजह से वह मुकाबला करने के बजाय सीखने पर ज्यादा ध्यान देती हैं. बता दें कि फैंस उनके हर एक अंदाज पर दिल हार बैठते हैं.
आयशा खान की शुरुआत
बता दें कि एक्ट्रेस आयशा खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में टीवी शो कसौटी जिंदगी की, से की थी. इसमें उन्होंने एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने बालवीर रिटर्न्स में भी काम किया. फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 में भी वे नजर आईं.
बिग बॉस से हाइलाइट हुईं आयशा
आयशा की जिंदगी में खास मोड़ तब आया जब वह साल 2023 में रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में दिखाई दीं. इस शो में आने के बाद आयशा को काफी पॉपुलैरिटी मिली और उनके करियर ने एक नया मोड़ ले गया. उन्होंने सबका ध्यान खींचा. टीवी शोज के अलावा आयशा ने तेलुगु फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के गाने 'मोथा' के म्यूजिक वीडियो में भी खास परफार्मेंस दी.
इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स
बता दें कि आयशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्ट्राग्राम पर 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यहां वह अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.
आयशा खान की नेटवर्थ
आयशा खान की नेट वर्थ लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है, लेकिन इसमें समय के अनुसार उतार-चढ़ाव हो सकता है. उनकी कमाई का मुख्य ज़रिया बॉलीवुड फिल्में हैं. वह इंस्टाग्राम के ज़रिए ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप से भी पैसे कमाती हैं.
भाई मर्चेंट नेवी में ऑफिसर
आयशा खान की हाइट 5 फीट 9 इंच है. जानकारी के अनुसार, आयशा का भाई इंडियन मर्चेंट नेवी में ऑफिसर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयशा खान मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड हैं.
डिस्क्लेमर
यह लेख सिर्फ मनोरंजन और जानकारी के लिए है. इंडिया न्यूज किसी की छवि करता है. यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है.