Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी अजय देवगन और सलमान खान संग किया रोमांस, फिर बदला धर्म; कराई सर्जरी, अब कहां गायब हो गई ये खूबसूरत हसीना

कभी अजय देवगन और सलमान खान संग किया रोमांस, फिर बदला धर्म; कराई सर्जरी, अब कहां गायब हो गई ये खूबसूरत हसीना

Ayesha Takia: बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया एक समय सिनेमाई दुनिया में राज कर रही थीं. सलमान खान के साथ ‘वॉटेंड’ फिल्म से वो लोगों के दिलों की हसीना बन चुकी थीं. फिर इसके बाद अचानक वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं. चलिए जानते हैं कहां हैं वो एक्ट्रेस.

Last Updated: March 2, 2026 | 4:46 PM IST
ayesha takia career - Photo Gallery
1/8

13 साल में शुरू किया करियर

आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में शाहिद कपूर के साथ कॉम्प्लान के एक टीवी ऐड में की थी. बाद में, वह फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो, मेरी चुनर उड़ उड़ जाए में दिखीं.

ayesha takia in taarzan - Photo Gallery
2/8

बतौर लीड एक्ट्रेस आईं नजर

आयशा टाकिया को अब्बास मस्तान की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का ऑफर मिला.

ayesha takia movies - Photo Gallery
3/8

डेब्यू के बाद इन फिल्मों में किया काम

साल 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, आयशा ने कई और फिल्मों में काम किया. जैसे- 'सोचा ना था', 'सलाम-ए-इश्क', 'होम डिलीवरी', 'सलाम-ए-इश्क', 'फूल एन फाइनल', 'यूं होता तो क्या होता' में काम किया. हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं.

ayesha takia with salman khan - Photo Gallery
4/8

सलमान खान की फिल्म ने बदली किस्मत

साल 2009 में आयशा टाकिया ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' में काम किया. इस फिल्म ने आयशा का करियर बदल दिया क्योंकि यह एक ब्लॉकबस्टर हिट थी.

ayesha takia affairs - Photo Gallery
5/8

मनीषा कोइराला के भाई को किया डेट

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले, आयशा मनीषा कोइराला के भाई, सिद्धार्थ कोइराला से बहुत प्यार करती थीं. कहा जाता है कि आयशा और सिद्धार्थ ने दो-तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया, फिर अलग हो गए.

ayesha takia love - Photo Gallery
6/8

फिर दोबारा हुआ प्यार

सिद्धार्थ कोइराला से ब्रेकअप के बाद, आयशा टाकिया को अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल से प्यार हो गया था. हालांकि आपको बता दें कि आयशा और अश्मित ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला.

ayesha takia marry with muslim man - Photo Gallery
7/8

बदला धर्म और कर ली शादी

बाद में आयशा टाकिया ने रेस्टोरेंट मालिक, फरहान आजमी को डेट करना शुरू कर दिया. तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, फरहान और आयशा ने दिसंबर 2008 में शादी करने का फैसला किया. 2009 में, आयशा और फरहान ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया, जिसके बाद आयशा ने इस्लाम अपना लिया और अपने सरनेम में आजमी जोड़ लिया.

ayesha takia - Photo Gallery
8/8

आयशा टाकिया ने छोड़ी फिल्मी दुनिया

आयशा टाकिया सिर्फ 23 साल की थीं, जब उन्होंने फरहान से शादी की. शादी के बाद, उन्होंने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया. अब वह बहुत कम पब्लिकली नजर आती हैं. हालांकि, सर्जरी के बाद उनका लुक सामने आया था, जिन्हें देख दर्शक हैरान हो गए थे.

More News