Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सतना में हुआ Bageshwar Baba का चमत्कार, ASI के मन की बात कैसे जान गए धीरेंद्र शास्त्री, पढ़ें पूरी खबर

सतना में हुआ Bageshwar Baba का चमत्कार, ASI के मन की बात कैसे जान गए धीरेंद्र शास्त्री, पढ़ें पूरी खबर

Bageshwar Baba: एक बार फिर से बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने अभी तक अपनी सिध्दि के बल पर यह बात सच कर दिखाई को कोई भी उनसे छुप नहीं पाता. उनके दिव्य दरबार में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, नेता, अभिनेता या फिर खाकी वर्दी वाला पुलिसकर्मी भी बाबा की नजरों से छुप नहीं सकता. ऐसा ही चमत्कार एक बार फिर से सतना जिले के नागौद ब्लॉक स्थित शिवराजपुर में चल रही हनुमंत कथा के दौरान देखने को मिला. चलिए जानते हैं पूरा मामला. 

Last Updated: February 6, 2026 | 4:24 PM IST
A miracle happened in Satna - Photo Gallery
1/9

सतना जिले में हुआ चमत्कार

शिवराजपुर में हनुमंत कथा चल रही है. भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस दरबार में सुरक्षा में तैनात एक एएसआई के मन के विचार बाबा ने पकड़ लिया और भीड़ में से उन्हें मंच पर बुलाया. अर्जी लगाने वाले पुलिसकर्मी सुरेंद्र कुमार धारकुंडी थाने में सेवा दे रहे हैं. वे कथा में ड्यूटी कर रहे थे.

thought crossed my mind will Baba call me - Photo Gallery
2/9

मन में आया, क्या बाबा मुझे बुलाएंगे

पुलिसकर्मी सुरेंद्र कुमार पंडाल में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. इस दौरान उनके मन में सवाल उठा कि बाबा सबकी सुनते हैं. मैं ड्यूटी पर इतनी भीड़ में तैनात हूं. क्या बाबा हमारी अर्जी सुनेंगे? फिर क्या था, मंच पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने उनके भाव को पकड़ लिया और उन्हें मंच पर बुलाया.

Dhirendra Shastri called him onto the stage - Photo Gallery
3/9

धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर बुलाया

बाबा ने मंद मुस्कान के साथ एएसआई से पूछा, तुम यही सोच रहे थे न कि बाबा मुझे बुलाएंगे या नहीं? यह सुनते ही पुलिसकर्मी की आंखों में खुशी के आंसू भर आए. भावुक होते हुए पुलिसकर्मी ने कहा कि महाराज जी मुझे पूरा विश्वास था कि आप मुझे जरूर बुलाएंगे. आपने तो मेरी आत्मा की बात ही सुन ली.

They talked about their daughter illness - Photo Gallery
4/9

बेटी की बीमारी के बारे में की बात

फिर, बाबा ने बनाया एएसआई का पर्चा और पढ़ाना शुरू कर दिया. बिना बताए ही बाबा ने पुलिसकर्मी की बेटी की बीमारी के बारे में बता दिया. धीरेंद्र शास्री ने कहा कि तुम अपनी बेटी के बारे में पूछने यहां आए हो. बाबा ने बताया कि आपकी बेटी को 'फिट' बीमारी की परेशानी है. ब्रेन में समस्या की बात कहकह, उन्होंने कहा कि बेटी को आराम लगेगा. बाबा ने आश्वासन दिया कि बीमारी खत्म हो जाएगी, बालाजी का आशीर्वाद है.

Medical advice along with the mantra - Photo Gallery
5/9

मंत्र के साथ मेडिकल की सलाह

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एएसआई को आश्वासन दिया कि झाड़ा कल या दरबार के बाद लगा देंगे. उन्होंने पुलिस वाले को सलाह दी कि वह मंत्र चिकित्सा करेंगे, लेकिन डॉक्टरी सलाह भी चलाते रहना.

Its all true ASI Surendra Kumar - Photo Gallery
6/9

सब सच है: ASI सुरेंद्र कुमार

जब बाबा ने ASI सुरेंद्र कुमार का पर्चा पढ़कर बताया तो वे भावुक हो गए. उन्होंने सबके सामने माइक पर यह स्वीकारा कि बाबा की कही एक-एक बात सही है. उन्होंने कहा कि मन में संशय था कि ड्यूटी के दौरान आपसे कैसे मिल पाऊंगा? लेकिन, आपने मेरी आत्मा की बात सुन ली. इसके बाद पंडाल बालाजी महाराज के जयकारे से गूंज उठा.

Does the Baba possess supernatural powers - Photo Gallery
7/9

क्या बाबा के पास है सिध्दि?

बता दें कि बागेश्वर बाबा के नाम से फेमस धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के बड़ भक्त हैं. ऐसा कहा जाता है कि उनके पास हनुमान जी की शक्ति है, जो उन्हें उनके दादा गुरु से मिली है. कई लोगों का ऐसा भी कहना है कि उन्हें कर्णपिशाचिनी की सिध्दि मिली हुई है.

Baba has millions of followers - Photo Gallery
8/9

बाबा के लाखों भक्त हैं

बाबा बागेश्वर के एक दो नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों भक्त हैं. उनकी एक झलक के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं. बता दें कि कई बड़े मंत्री भी उनके आशीर्वाद को लेने धाम पर जा चुके हैं. साथ ही बिजनेस जगह के लोग भी उनसे जुड़े हुए हैं. बाबा ने पूरी दुनिया में कथा और दिव्य दरबार को किया है. उन्हें ब्रिटेन के तीन सबसे बड़े पुरस्कार भी मिल चुके हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख जानकारी और मनोरंजन के लिए हैं. इंडिया न्यूज किसी तरह के भ्रम और अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. यह विभिन्न स्त्रोत से जानकारी ली गई है.

More News