Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Hug Therapy Benefits: गले लगना क्यों है जरूरी, एक झप्पी से मिलता है सुकून, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है बड़ा असर

Hug Therapy Benefits: गले लगना क्यों है जरूरी, एक झप्पी से मिलता है सुकून, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है बड़ा असर

Hug Therapy Benefits: गले लगना एक ऐसा भाव है जो शब्दों, संस्कृतियों और यहां तक ​​कि समय से भी परे होता है. अस्पताल से घर तक कहते हैं कि गले लगना या गले लगाना किसी भी मरीज को ठीक कर सकता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी को गले लगाना क्या वाकई में इलाज का काम कर सकता है. आइए जानते हैं गले लगने के पीछे के वैज्ञानिक कारण क्या है. गले लगाने के फायदे क्या है.

Last Updated: March 16, 2026 | 8:55 PM IST
Hugging reduces stress. - Photo Gallery
1/8

गले लगाने से तनाव कम होता है

गले लगाने से शरीर में कॉर्टिसोल लेवल कम होता है. कॉर्टिसोल हार्मोन वहीं होता है जो तनाव या लड़ाई के प्रतिक्रिया के लिए जिम्मेदार होता है.

Hugging lowers blood pressure. - Photo Gallery
2/8

गले लगाने से रक्तचाप कम होता है

रिसर्च कहता है कि रोजाना गले लगाने से ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन बैलेंस रहती है.

Hugging helps protect against diseases - Photo Gallery
3/8

गले लगाने से बीमारियों से बचाव होता है

हेल्थ विशेषज्ञ कहते हैं कि, गले लगना इलाज का विकल्प तो नहीं है, लेकिन इलाज का पूरक जरूर है. यदि बीमार व्यक्ति को गले लगाते हैं तो उसकी मेंटल हेल्थ बेहतर करता है.

Hugging fosters trust - Photo Gallery
4/8

गले लगाने से विश्वास बढ़ता है

यदि इमोशनल लेवल पर बात करें तो हग रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ भरोसा अपनाता है.

The hormone oxytocin increases. - Photo Gallery
5/8

ऑक्सिटोसिन हार्मोन बढ़ता है

साइंस कहता है कि गले लगाने से बॉडी में लव हॉर्मोन यानी ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिससे व्यक्ति को सुकून मिलता है.

Hugging improves sleep. - Photo Gallery
6/8

गले लगाने से नींद में सुधार होता है

रिसर्च कहता है कि गले लगाने जैसे शारीरिक संपर्क के तरीके तनाव कम करने में सहायक हो सकते हैं, और यही बात सोने से पहले गले लगने पर भी लागू होती है

Hugging reduces pain. - Photo Gallery
7/8

गले लगाने से दर्द कम होता है

गले लगाने से आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहते हैं. यह हार्मोन तनाव और दर्द की भावनाओं को कम करने में सहायक होती है. इसी वजह से किसी अपने की झप्पी कई बार भावनात्मक और शारीरिक दर्द दोनों को कम कर देती है

A Sense of Security in Children - Photo Gallery
8/8

बच्चों में सिक्योरिटी फीलिंग

बच्चों को गले लगाने से प्यार और अपनापन महसूस होता है. जिससे उनके मन में सुरक्षा की भावना बढ़ती है.
डिस्क्लेमर: इस फोटो गैलरी में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले जुड़े विशेषज्ञ से सलाह आवश्य लें.

More News