Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 6 एयरबैग्स के साथ आती हैं ये कारें, कीमत 12 लाख से भी कम, फीचर्स में भी काफी किफायती

6 एयरबैग्स के साथ आती हैं ये कारें, कीमत 12 लाख से भी कम, फीचर्स में भी काफी किफायती

cars with 6 airbags: आज के समय में कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं, जो न केवल सेफ्टी के लिहाज से बेस्ट हैं बल्कि, टेक्नोलॉजी के हिसाब से भी काफी अच्छी होती हैं. पहले एयरबैग्स केवल महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलते थे, लेकिन अब यह सेफ्टी फीचर आपको 15 लाख रुपये से भी कम कीमत में आने वाली कारों में देखने के लिए मिलती है.

12 लाख से कम में ऐसी कई बेहतरीन कारें आपको भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में देखने के लिए मिल जाएंगी, जो लुक्स के मामले में भी काफी शानदार मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं इन कारों के बारे में. 

Last Updated: April 11, 2026 | 7:07 PM IST
Maruti Suzuki Brezza - Photo Gallery
1/6

Maruti Suzuki Brezza

अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन कार लेना चाहते हैं, जिसमें आपको 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन देखने के लिए मिले तो आप निश्चिततौर पर ब्रीजा को पसंद कर सकते हैं. इस कार में आपको अन्य भी कई फीचर्स मिलते हैं.

Kia Syros - Photo Gallery
2/6

Kia Syros

Kia Syros अपने सेगमेंट की बेस्ट कार मानी जाती है, जो न केवल फीचर्स बल्कि, परफॉर्मेंस में भी किसी से कम नहीं है. इस कार में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के अलावा एक शानदार इंटीरियर भी मिलता है.

Tata Punch EV - Photo Gallery
3/6

Tata Punch EV

अगर आप एक छोटी कॉम्पैक्ट SUV कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Tata Punch EV को ले सकते हैं. इस कार में आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने के साथ ही साथ 6 एयरबैग्स का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है.

Tata Curvv - Photo Gallery
4/6

Tata Curvv

टाटा कर्व में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के साथ ही सेफ्टी के नाम पर कई फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. इस कार में आपको ESP, ABS और EBD के साथ-साथ Level 2 ADAS भी देखने के लिए मिलता है.

Honda Amaze - Photo Gallery
5/6

Honda Amaze

हॉन्डा अमेज एक बेहतरीन सेडान कार है, जो आपको दमदार फीचर्स और माइलेज देने के साथ-साथ 6 एयरबैग्स भी देता है. इस कार की कीमत 9 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है.

Kia Sonet - Photo Gallery
6/6

Kia Sonet

अगर आप एक बेहतरीन लुक्स वाली कार लेना चाहते हैं, जो सेफ्टी के लिहाज से भी काफी अच्छो हो तो ऐसे में Kia Sonet ले सकते हैं. इस कार में आपको 6 एयरबैग्स देखने के लिए मिलते हैं.

More News