UP CM List: उत्तर प्रदेश में कितने मुख्यमंत्रियों ने किया राज, किसने संभाली सबसे ज्यादा समय तक गद्दी?
UP Assembly Elections: भारत की आजादी के बाद भारत के गणतंत्र बनने से ठीक पहले यानी 26 जनवरी 1950 से पहले 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया. उत्तर प्रदेश में पहला विधानसभा चुनाव 1951-52 में हुआ था. यह चुनाव देश के पहले आम चुनावों का हिस्सा था. इस पहले चुनाव ने राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया. तब से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में कई मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाली और राज्य में एक के बाद एक कई बदलाव किए गए. आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक उत्तर प्रदेश में 33 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 21 से ज्यादा लोग सीएम की गद्दी संभाल चुके हैं. इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं किसने कितने समय तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में राज किया.
पंडित गोविंद बल्लभ
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद पंडित गोविंद बल्लभ पंत थे. उनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से शुरू होकर 27 दिसंबर 1954 तक चला. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे.
सम्पूर्णानंद
सम्पूर्णानंद 1954 में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बने और वर्ष 1960 तक सत्ता संभाली. वे एक इतिहास, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्री, गणित और खगोल विज्ञान के अच्छे ज्ञाता थे. बाद में उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में काम किया. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता थे.
चंद्रभानु गुप्ता
चंद्रभानु गुप्ता 07 दिसंबर 1960 से 01 दिसंबर 1963 के बीच पहली बार मुख्यमंत्री बने. वे दूसरी बार 14 मार्च 1967 से 02 अप्रैल 1967 के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम बने. वे तीसरी बार 26 फरवरी 1969 से 17 फरवरी 1970 के बीत उत्तर प्रदेश के सीएम बने. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता थे.
सुचेता कृपलानी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता सुचेता कृपलानी 02 अक्तूबर 1963 से 13 मार्च 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं. वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं. वे उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत की भी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं.
चौधरी चरण सिंह
चौधरी चरण सिंह भारत के सातवें मुख्यमंत्री बने. वे भारतीय लोक दल के नेता थे. उन्होंने 03 अप्रैल 1967 से 05 फरवरी 1968 तक सीएम का कार्यभार संभाला. इसके बाद वे 18 फरवरी 1970 से 01 दिसंबर 1970 तक दोबारा सीएम बने. वे 1979 में कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री भी बने थे. उन्होंने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 के बीच पीएम का कार्यकाल संभाला.
1 दिन के सीएम रहे जगदंबिका पाल
सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहे जगदंबिका पाल. वे केवल एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने. वे भारत के इतिहास में सबसे छोटे कार्यकाल वाले CM हैं. उनका कार्यकाल केवल 21 से 22 फरवरी 1998 तक रहा.
सबसे ज्यादा बार सीएम रहीं मायावती
बसपा नेता मायावती मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनीं. वे 4 बार मुख्यमंत्री रहीं. वे पहली बार 3 जून 1995 से 18 अक्तूबर 1995 तर सीएम रहीं. दूसरी बार 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997 तक सीएम रहीं. वे तीसरी बार 3 मई 2002 से 26 अगस्त 2003 में सीएम बनीं. इस दौरान वे बीजेपी के गठबंधन के साथ सीएम बनी थीं. वे चौथी बार 13 मई 2001 से मार्च 2012 में भी यूपी के सीएम रहे.
मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव तीन बार सीएम बने. वे पहली बार 5 दिसंबर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक सीएम रहे. इसके बाद वे दूसरी बार 05 दिसंबर 1993 से 03 जून 1995 तक सीएम रहे. वहीं तीसरी बार वे 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक सीएम रहे. वे 7 बार लोकसभा सदस्य रहे.
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक सीएम रहे. वे उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने. वे 38 साल की उम्र में सीएम बनकर सबसे युवा मुख्यमंत्री बने.
योगी आदित्य नाथ
बीजेपी की तरफ से योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 से 25 मार्च 2022 तक पहली बार सीएम बने. उन्होंने दूसरी बार 25 मार्च 2022 को दोबारा सीएम का पद संभाला. वे वर्तमान समय में सीएम हैं.