Chocolate Day 2026: सिर्फ चॉकलेट ही नहीं, इन 8 गानों को सुनकर भी बढ़ेगी प्यार की मिठास; पार्टनर बोल पड़ेगा- ‘I Love You’
दुनियाभर में वैलेंटाइंस वीक शुरू हो गया है. आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे है. इस मौके पर हम आपको कुछ बॉलीवुड के गानों के नाम बताते हैं, जो आपके चॉकलेट डे सेलिब्रेशन को खास बना देंगे और साथ ही आपका पार्टनर खुश जाएगा. इस लिस्ट में कई गाने आपको पार्टनर के साथ झूमने पर मजबूर कर देंगे.
गुलाबी
जिगर सरैया और प्रिया सरैया का गाना ‘गुलाबी’ गाना प्रेम और आकर्षण की भावना को बखूबी दर्शाता है. जोशीली धुन और चुलबुले बोल से सजा ये गाना चॉकलेट डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. शुद्ध देसी रोमांस के इस खूबसूरत गाने में सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर नजर आए थे.
चॉकलेट
टोनी कक्कड़ का ‘चॉकलेट’ आज के दौर का लव एंथम है. यह कपल्स के बीच रोमांस की मिठास को दोगुना कर देगा. इस गाने को आप आपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं. ‘चॉकलेट’ सॉन्ग को टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया है और साथ ही अपनी आवाज भी दी है. इस गाने को अवनीत कौर और रियाज अली पर फिल्माया गया था.
गल मिट्ठी मिट्ठी बोल
सोनम कपूर और अभय देओल का गाना 'गल मिट्ठी बोल' भी पार्टनर को डेडिकेट करने के लिए बेस्ट चॉइस है. 'आयशा' मूवी का ये गाना काफी पॉपुलर है और रिश्ते की मिठास को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाता है.
जलेबी बेबी
कैनेडियन सिंगर तेशर का एल्बम सॉन्ग 'जलेबी बेबी' भी चॉकलेट डे की प्लेलिस्ट में शामिल है. इस गाने आप पार्टी भी कर सकते हैं. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और काफी पसंद भी किया गया था.
चीनी कम
अमिताभ बच्चन और तब्बू की फिल्म 'चीनी कम' का टाइटल गाना 'चीनी कम' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने को भी आप अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं. गाने को श्रेया घोषाल और इलैयाराजा ने गाया है.
हीरिए
जसलीन रॉयल का ‘हीरिए’ पॉपुलर गानों में से एक है. यह एक सुकून देने वाला गाना है, जो बिना शर्त प्यार की बात करता है. इसमें कमाल की धुन है और दिल को छू लेने वाले बोल हैं, जो अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर प्यार भरा संदेश देने के लिए एकदम परफेक्ट है. इस गाने में दुलकर सलमान और जसलीन रॉयल नजर आते हैं.
इश्क वाला लव
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म का ‘इश्क वाला लव’ एक सदाबहार रोमांटिक गाना है, जो प्यार में पड़ने की खुशी को बयां करता है. मनमोहक धुन के साथ यह गाना चॉकलेट डे पर आपके और आपके साथी के बीच प्यार को दोगुना कर देगा. इन गाने को आप अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं.
चाशनी
फिल्म 'भारत' का गाना 'चाशनी' आपके रिश्तों में भी मिठास घोल देगा। इस गाने में कैटरीना कैफ और सलमान खान हैं, और इसे विशाल-शेखर और अभिजीत श्रीवास्तव ने बहुत खूबसूरती से गाया है.