Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • DC का धाकड़ बैटर इश्क की पिच पर हुआ ‘बोल्ड’, घुटनों पर आकर किया प्रपोज, लव स्टोरी जीत लेगी आपका दिल

DC का धाकड़ बैटर इश्क की पिच पर हुआ ‘बोल्ड’, घुटनों पर आकर किया प्रपोज, लव स्टोरी जीत लेगी आपका दिल

David Miller Love Story: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलते दिखाई देंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. डेविड मिलर दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हैं, जो अकेले के दम पर मैच जिता सकते हैं. आईपीएल में डेविड मिलर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं. अब वह दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे. डेविड मिलर मैदान पर जितने खतरनाक बल्लेबाज दिखाई देते हैं, वह उतने ही ज्यादा रोमांटिक इंसान हैं. मिलर ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था. मिलर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पढ़ें मिलर की पूरी लव स्टोरी…

Last Updated: April 1, 2026 | 7:39 PM IST
David Miller Wife Camilla Harris Wedding - Photo Gallery
1/8

डेविड मिलर की कैमिला हैरिस से की शादी

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर की वाइफ का नाम कैमिला हैरिस है. उन दोनों ने 10 मार्च 2024 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में एक ग्रांड सेरेमनी में शादी रचाई थी. इस शादी में डेविड मिलर के साथी खिलाड़ी एडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गज शामिल हुए थे.

David Miller and Camilla Harris love story - Photo Gallery
2/8

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

डेविड मिलर और उनकी वाइफ कैमिला हैरिस की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद साल अगस्त 2023 में जिम्बाब्वे में जाम्बेजी नदी के किनारे रोमांटिक अंदाज में कैमिला को शादी के लिए प्रपोज किया. डेविड मिलर ने घुटनों पर बैठकर रिंग के साथ कैमिला को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका उन्हें हां में जवाब मिला.

Who Is Camilla Harris - Photo Gallery
3/8

कौन हैं कैमिला हैरिस?

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस (Camilla Harris) एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं. कैमिला हैरिस ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 'पोलोक्रॉस वर्ल्ड कप' में अपनी टीम प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा कैमिला हैरिस साउथ अफ्रीका के 'वैल डी वी पोलो क्लब' की एक्टिव मेंबर भी हैं. इतना ही नहीं, कैमिला हैरिस खुद का घोड़ों का स्टड (Stud) फार्म भी चलाती हैं, जिसका नाम रैंचो टिंटो (Rancho Tinto) है.

David Miller Son - Photo Gallery
4/8

2025 में बेटे का किया स्वागत

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस ने साल 2025 में अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया. कैमिला हैरिस ने बेटे को जन्म दिया. उन दोनों ने अपने बेटे के नाम बेंजामिन रखा है.

Camilla Harris glamorous look - Photo Gallery
5/8

खूबसूरत में बॉलीवुड को देती हैं टक्कर

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. इस मामले में कैमिला हैरिस बॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं. कैमिला हैरिस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

David Miller and Camilla Harris - Photo Gallery
6/8

मिलर को खूब करती हैं सपोर्ट

कैमिला हैरिस अपने पति डेविड मिलर को उनके करियर में खूब सपोर्ट करती हैं. वह अक्सर इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के दौरान डेविड मिलर को स्टैंड से चीयर करती हैं. फैंस को मिलर और कैमिला की जोड़ी खूब पसंद आती है.

Camilla Harris Net Worth - Photo Gallery
7/8

कैमिला हैरिस की नेटवर्थ

डेविड मिलर की वाइफ कैमिला हैरिस की नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमिला की नेटवर्थ लगभग 16 मिलियन डॉलर (करीब 133 करोड़ रुपये) आंकी गई है. कैमिला हैरिस पोलो करियर के अलावा बिजनेसवुमन के तौर पर अच्छी कमाई करती हैं.

David Miller IPL 2026 - Photo Gallery
8/8

IPL 2026 में दिखेंगे डेविड मिलर

डेविड मिलर 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे. पिछले सीजन डेविड मिलर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया. फिर ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीद लिया.

More News