PPF स्कीम में इस तारीख तक डाल दें पैसे, मिलेगा पूरे महीने का ब्याज, इस फाइनेंशियल ईयर से अपनाएं ये तरीका
PPF Investment Tips: लाखों निवेशक हर साल पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि PPF स्कीम में पैसा निवेश करते हैं. यह एक सरकारी स्कीम है, जो न केवल आपको एक अच्छा ब्याज देती है बल्कि, एक टैक्स फ्री ब्याज और मैच्योरिटी भी देती है.
हर साल लोग नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होते ही इस स्कीम में पैसे डाल देते हैं. लेकिन, पैसे किस तारीख को डालने हैं यह हममें से बहुत लोगों को नहीं पता होता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
क्या है PPF?
PPF एक सरकारी योजना है, जिसमें आपको 15 सालों तक लगातार निवेश करना होता है. इस स्कीम के तहत आप हर साल 500 से लेकर 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. आप किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं.
कितना मिलता है ब्याज?
PPF स्कीम के तहत सरकार हर साल आपको 7.1 फीसदी का ब्याज देती है, जोकि हर साल 31 मार्च को आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है. इसका ब्याज अन्य सरकारी जगहों से ज्यादा अच्छा माना जाता है.
कौन खुलवा सकता है पीपीएफ अकाउंट?
पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाहिए. यह अकाउंट बच्चे तक खुलवा सकते हैं इसके लिए उनका माइनर अकाउंट खुलता है. अगर आप ग्रहणी हैं तो आप भी यह खाता खुलवा सकती हैं.
कितना करना होता है निवेश?
PPF में निवेश करने के लिए आप 500 से 1.50 लाख तक हर साल जमा कर सकते है. न ही आप इसमें 500 रुपये से नीचे का निवेश कर सकते हैं और न ही 1.50 लाख से एक रुपया भी ज्यादा निवेश नहीं कर सकते हैं.
किस तारीख को डालना चाहिए पैसा?
अगर आप पीपीएफ के पूरे महीने का ब्याज लेना चाहते हैं तो ऐसे में 1 से लेकर 5 तारीख तक पैसे डाल देने चाहिए. अगर आप इसके बाद किसी तारीख को पैसे डालते हैं तो आपको पूरे महीने का ब्याज नहीं मिलता है.
पूरे साल का ब्याज लेने के लिए कब करें निवेश?
अगर आप चाहते हैं कि पीपीएफ स्कीम के तहत आपको पूरे साल का ब्याज मिले तो ऐसे में 1 अप्रैल को ही पैसे डाल दें. इससे आपको 12 महीने का ब्याज लगकर मिलेगा. हालांकि, आप 5 तारीख तक भी निवेश कर सकते हैं.
5 तारीख के बाद पैसे डालने पर क्या मिलेगा?
अगर आप किसी महीने में 5 तारीख के बाद पीपीएफ में पैसे डालते हैं तो उस महीने का कोई ब्याज नहीं मिलेगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप उस पैसे को 1 से 5 तारीख के बीच डाल दें.