Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL से पहले ड्रीम इलेवन की धमाकेदार एंट्री, शुरू होगा ऐसा प्लेटफॉर्म; एक बार फिर मालामाल होंगे लोग

IPL से पहले ड्रीम इलेवन की धमाकेदार एंट्री, शुरू होगा ऐसा प्लेटफॉर्म; एक बार फिर मालामाल होंगे लोग

Dream 11 New Platform: आईपीएल मैच शुरू होने में बस दो दिन बचे हैं, ऐसे में ड्रीम इलेवन ने टूर्नामेंट से ठीक पहले अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म ड्रीम इलेवन की पेरेंट कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स ने एक बार फिर अपने यूज़र्स को पैसे कमाने का मौका दिया है. हालांकि इस बार यह प्लेटफॉर्म काफी अलग है. ड्रीम स्पोर्ट्स ने अब ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग पर अपने पारंपरिक फ़ोकस से आगे बढ़ते हुए शेयर बाज़ार में कदम रखा है. इस कदम को आसान बनाने के लिए कंपनी ने एक खास ब्रोकरेज प्लेटफ़ॉर्म बनाया है. इस नए प्लेटफ़ॉर्म का नाम ड्रीम स्ट्रीट रखा गया है.

Last Updated: March 26, 2026 | 3:38 PM IST
What did the CEO of Dream Sports say - Photo Gallery
1/8

ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ ने क्या कहा?

ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ हर्ष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने सभी जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिए हैं और फिलहाल इसकी फाइनल टेस्टिंग चल रही है. जैसे ही प्रोडक्ट की टेस्टिंग पूरी हो जाएगी, उसके तुरंत बाद इसे आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा.

government had imposed a ban on online gaming - Photo Gallery
2/8

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर लगाई थी पाबंदी

सरकार ने कई ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर पाबंदिया लगा दी है. जिसकी वजह से ड्रीम इलेवन को उस खास सेक्टर के लिए अपना काम बंद करना पड़ा था.

purpose of Dream Street - Photo Gallery
3/8

ड्रीम स्ट्रीट का मकसद क्या है?

ड्रीम स्ट्रीट का मकसद एआई-आधारित इन्वेस्टमेंट टूल्स लॉन्च करना है, जो खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फ़ोकस करेंगे.

Investing in the stock market will become easier - Photo Gallery
4/8

शेयर मार्केट पर पैसा लगाना होगा आसान

हर्ष जैन का कहना है कि आज सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों को पर्सनलाइज़्ड और सटीक सलाह न मिल पाना है, जो फ़िलहाल शेयर बाज़ार में पैसे गंवा रहे हैं.

benefit of this platform - Photo Gallery
5/8

इस प्लेटफॉर्म का क्या लाभ होगा?

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन लोगों को मदद मिलेगी जो शेयर मार्केट के बारे में नहीं जानते हैं और बिना जानकारी के लिए पैसा लगा देते हैं. ऐसे लोगों को एआई आधारित फीचर से लाभ मिलेगा.

Analyst services will be available - Photo Gallery
6/8

मिलेंगी एनालिस्ट की सेवाएं

जिन लोगों को पहले आर्थिक नुकसान हुआ है, वे अब इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सीधे Goldman Sachs, Morgan Stanley और JP Morgan जैसे टॉप-टियर एनालिस्ट की सेवाएँ ले पाएंगे. ये सभी ब्रोकिंग हाउस हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर निवेशकों के पोर्टफ़ोलियो पर 24 घंटे नज़र रखेंगे.

Dream Sports Business Operations - Photo Gallery
7/8

ड्रीम स्पोर्ट्स का कारोबार

Dream Sports ने अब अपने कारोबार को आठ अलग-अलग वर्टिकल्स में फैला लिया है. मुंबई की एक रग्बी टीम को खरीदने और इंग्लैंड के एक प्रोफ़ेशनल फ़ुटबॉल क्लब में इन्वेस्टमेंट करने के अलावा, कंपनी ने कई स्पोर्ट्स लीग में भी इन्वेस्टमेंट किया है.

Dream Foundation Established - Photo Gallery
8/8

ड्रीम फाउंडेशन का किया गठन

ड्रीम स्पोर्ट्स ने ड्रीम फाउंडेशन का गठन किया है. इसको मिलाकर अब व्यावसायिक संस्थाओं की कुल संख्या ग्यारह हो गई है.ऑनलाइन गेमिंग कानूनों के लागू होने के बाद फैंटेसी स्पोर्ट्स बिज़नेस मॉडल पर असर पड़ा था. जिसकी वजह से ड्रीम इलेवन बंद हो गया था. जिससे कंपनी की आय एक झटके में 95 प्रतिशत तक खत्म हो गई थी.

More News