गर्मियों में रूखी त्वचा से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, मिलेगा गजब का निखार
Dry Skin Home Remedies: सर्दी का मौसम हो या गर्मी का मौसम हो, हर मौसम में स्किन की समस्या के कारण लोग काफी परेशान होने लगते हैं. मौसम बदलते ही त्वचा रूखी पड़ जाती है और उस पर पपड़ी जमने लगती है. साथ ही खुजली भी होने लगती है. अगर आप भी अपनी स्किन में हो रहे बदलाव के कारण परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी त्वचा की ड्रायनेस खत्म कर सकते हैं. साथ ही आपके चेहरे का ग्लो भी बना रहेगा.
कद्ददू के पल्प का फेसपैक
आपकी त्वचा के लिए कद्ददू के का पल्प काफी फायदेमंद हैं. वहीं कद्ददू के बीज हार्ट हेल्थ, अच्छी नींद और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए जाने जाते हैं. कद्दू के बीज में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल फाइबर पाया जाता है. ये सभी पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसे चेहरे पर लगाने के लिए दो चम्मच कद्दू का पल्प लेना है और एक चम्मच शहद लेना है. दोनों को मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना होगा. ये आपकी त्वचा के पैचेज को शांत करता है और त्वचा का ग्लो वापस लाता है.
राइस जेली टोनर कैसे बनाएं
घर पर राइस जेली टोनर बनाकर लगाएं, जिससे गजब का निखार मिलेगा. इसे बनाने के लिए चावल को थोड़े पानी में उबालें. जब ये गाढ़ा जेल जैसा हो जाए, तो पानी छान लें. पानी को ठंडा कर उसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं. इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और फ्लेकीनेस कम होगी. ये आपके चेहरे पर मॉइश्चराइज़र को ज़्यादा समय तक लॉक करके रखेगी.
पपीता और शहद का फेस मास्क
पपीता और शहर को एक साथ मिला लें. इसे चेहरे पर लगाने से ड्राई स्किन से राहत मिल सकती है. इस लेप को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है. पपीते में पपाइन एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है. शहद त्वचा की नमी को लॉक करने में मदद करता है.
एलोवेरा और खीरा फेस मास्क
गर्मी के मौसम में खीरा और एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद होती है. इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलेगी और साथ ही ड्रायनेस से भी राहत मिलेगी. इसे बनाने के लिए आधा खीरा पीसकर उसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं. ये त्वचा को गहराई से नमी देता है.
शहद और केला फेस मास्क
केला और शहद का मास्क भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसका पैक बनाने के लिए आधा पका हुआ केला मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाना होगा. इसके बाद इसे लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. ये त्वचा को अंदर से नमी देता है.
शहद और मलाई का फेस पैक
पुराने समय में चेहरे को ग्लोइंग और ड्रायनेस से दूर रखने के लिए मलाई चेहरे पर लगाई जाती थी. ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को ड्रायनेस से दूर रखना चाहते हैं, तो 1 चम्मच ताजी मलाई में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाना चाहिए.
दही और शहद का फेस मास्क
गर्मी के दिनों में दही का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. साथ ही दही को त्वचा पर लगाना भी फायदेमंद होता है. आपको 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए. इससे त्वचा को काफी राहत मिलती है.
डिस्क्लेमर
कोई भी फेस पैक चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या किसी अन्य तरह की कोई समस्या है, तो आपको चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.