Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कोहरे की भीषण मार, 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 9 घंटे तक थमी रफ्तार, स्टेशनों पर यात्रियों का हुआ बुरा हाल

कोहरे की भीषण मार, 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 9 घंटे तक थमी रफ्तार, स्टेशनों पर यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Trains Running Late:  उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रेल नेटवर्क पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. जहां, कुछ रेल गाड़ियां कोहरे की वजह से 9 घंटे तक की देरी से चल रही हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गति North Indiaसीमा और 3 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन (Diversion) किया गया है, जिससे पूरे रेल परिचालन का समय चक्र फिलहाल अस्त-व्यस्त हो गया है.

Last Updated: February 6, 2026 | 6:32 PM IST
Maximum time recorded is more than 9 hours - Photo Gallery
2/8

अधिकतम समय 9 घंटे से ज्यादा का दर्ज

ट्रेनों की देरी का समय न्यूनतम 30 मिनट से लेकर अधिकतम 9 घंटे से ज्यादा दर्ज किया जा चुका है.

Trains are being diverted - Photo Gallery
3/8

ट्रेनों को किया जा रहा है डायवर्ट

ज्यादा धुंध और परिचालन कारणों से 3 महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से पूरी तरह से डायवर्ट किया गया है.

Drivers are ordered to drive slowly - Photo Gallery
4/8

ड्राइवरों को धीमी गति से चलाने का आदेश

तो वहीं, कम दृश्यता की वजह से ड्राइवरों को ट्रेनें बहुत धीमी गति से चलाने के सख्त से सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Long distance trains are being affected heavily - Photo Gallery
5/8

लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है भारी असर

इसके साथ ही नई दिल्ली और आनंद विहार जैसे बड़े स्टेशनों पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हो गई हैं.

There are many problems in seeing the signal - Photo Gallery
6/8

सिग्नल को देखने में हो रही है कई परेशानियां

घने कोहरे की वजह से सिग्नल को देखने में आ रही परेशानी से ट्रेनों का समय भी पूरी तरह से बिगड़ गया है.

Railway administration made a special appeal to the passengers - Photo Gallery
7/8

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से की खास अपील

हालांकि, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए 'नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम' के जरिए अपडेट रहने की अपील की है.

Heavy crowds are being seen at railway stations - Photo Gallery
8/8

रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रही भारी भीड़

ठंड और घंटों की देरी की वजह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

More News