अगर आपके भी बाल झड़ रहे हैं, तो अपनी डाइट में शामिल करिये ये सुपरफूड्स
अगर आप भी हेयरफॉल से परेशान हैं, तो अपनी डाइट पर ध्यान दीजिये. यहां कुछ खाद्य पदार्थों की लिस्ट दी गयी है, जो हेयरफॉल को कम करने में मदद करते हैं और हेयरग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.
संतुलित आहार लें
बालों का झड़ना रोकने के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और जिंक से भरपूर संतुलित आहार लें. जब सही पोषण मिलता है तो उसका असर बालों पर भी दिखाई देता है.
पालक
पालक आयरन, फोलेट, विटामिन A और C से भरपूर होता है. आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. विटामिन C आयरन एब्ज़ोर्प्शन बढ़ाता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखता है
अंडे
अंडे प्रोटीन और बायोटिन के स्रोत हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. प्रोटीन की कमी से बालों का झड़ना तेज हो जाता है.
फैटी फिश जैसे सैल्मन
ओमेगा-3 फैटी एसिड बाल चमकदार और मजबूत रखते हैं और स्कैल्प हेल्थ सुधारते हैं. सप्ताह में 2-3 बार फिश जरूर खाएं
अखरोट और नट्स
नट्स खासतौर पर अखरोट विटामिन E, ओमेगा-3 और जिंक प्रदान करते हैं. जिंक बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और ब्रेकेज रोकता है. मुट्ठी भर नट्स रोज लेने से काफी हेल्प मिलती है
दही
प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स स्कैल्प हेल्थ सुधारते हैं. बायोटिन बाल झड़ना रोकता है और हेयर्स की नई ग्रोथ को बढ़ावा देता है.
बीन्स और दालें
बीन्स और दालें आयरन, प्रोटीन और जिंक देते हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. अपने भोजन में रोज दालों को शामिल करें