Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नीरजा से मर्दानी तक, जब पर्दे पर दिखी ‘दुर्गा’ की शक्ति; इन फिल्मों ने महिलाओं के साहस को किया सलाम

नीरजा से मर्दानी तक, जब पर्दे पर दिखी ‘दुर्गा’ की शक्ति; इन फिल्मों ने महिलाओं के साहस को किया सलाम

Movies Based on Women Power: चैत्र नवरात्रि को इन दिनों भारत में जश्न के साथ मनाया जा रहा है. नौ दिनों में दुर्गा के नौ अवतारों को पूजा जाता है. दुर्गा शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं, जो नारी शक्ति को दर्शाती है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी महिलाओं के साहस को सलाम करते हुए कई फिल्में बनाई गई हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जो नारी सशक्तिकरण का संदेश देती हैं.

Last Updated: March 25, 2026 | 1:33 PM IST
Mary Kom - Photo Gallery
1/8

मैरी कॉम

दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम की जीवनी पर आधारित यह फिल्म उनके संघर्षों और विजयों को दर्शाती है. फिल्म में मैरी कॉम की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई है.

Mrs Chatterjee vs Norway - Photo Gallery
2/8

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म एक भारतीय दंपति की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिनके बच्चों को 2011 में नॉर्वे के अधिकारियों द्वारा छीन लिया गया था. यह फिल्म एक मां के संघर्ष को दर्शाती है जो अपने बच्चों को विदेश से वापस लाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है. फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं.

Mardaani - Photo Gallery
3/8

मर्दानी

मर्दानी एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक निडर पुलिस अधिकारी एक क्रूर मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करती है. इसमें रानी मुखर्जी अहम भूमिका में है.

Manikarnika: The Queen of Jhansi - Photo Gallery
4/8

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में महान वीरांगना झांसी की रानी की कहानी दिखाई गई है.

Neerja movie - Photo Gallery
5/8

नीरजा

साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने प्लेन हाईजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाई थी. फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

Chhapaak movie - Photo Gallery
6/8

छपाक

फिल्म में मालती एक एसिड हमले का शिकार हो जाती है. फिर वह खुद को सम्हालने की कोशिश करते हुए अदालती प्रक्रियाओं से गुजरती है, जो उसके साहस को बयां करती है. फिल्म में मालती की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई है.

Kahaani - Photo Gallery
7/8

कहानी

फिल्म में एक गर्भवती महिला अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता में भटकती है. यह कहानी काफी रोचक है. फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं.

NH 10 Movie - Photo Gallery
8/8

एन एच 10

अनुष्का शर्मा अभिनीत इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की है.

More News