Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दयाबेन से कोमोलिका तक… टीवी की इन 8 ‘आदर्श बहुओं’ के करियर का वो सच, जिसे जानकर फैंस भी रह गए दंग!

दयाबेन से कोमोलिका तक… टीवी की इन 8 ‘आदर्श बहुओं’ के करियर का वो सच, जिसे जानकर फैंस भी रह गए दंग!

ग्लैमर की दुनिया में सफलता रातों-रात नहीं मिलती.  टीवी की कई मशहूर एक्ट्रेस ने भी यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत और स्ट्रगल किया है.  आज घर-घर में पहचानी जाने वाली इन एक्ट्रेस  ने अपने करियर की शुरुआत में मजबूरी या काम की तलाश में कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था.  हालांकि, अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम बन चुकी है. 

Last Updated: February 18, 2026 | 6:12 PM IST
Disha Vakani - Photo Gallery
1/8

दिशा वकानी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी सादगी और गरबा से सबका दिल जीतने वाली दिशा वकानी ने 1997 में आई बी-ग्रेड फिल्म 'कमसिन: द अनटच्ड' में मुख्य भूमिका निभाई थी. आज वे टीवी जगत का एक बहुत बड़ा नाम है.

Archana Puran Singh - Photo Gallery
2/8

अर्चना पूरन सिंह

'कपिल शर्मा शो' की जान अर्चना पूरन सिंह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है. हालांकि, उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत में कुछ बी-ग्रेड फिल्मों (जैसे 'रात के गुनाह') में काम किया था, जिसे उन्होंने अपनी मजबूरी और संघर्ष का हिस्सा बताया है.

Shweta Tiwari - Photo Gallery
3/8

श्वेता तिवारी

टीवी की सबसे चहेती बहू श्वेता तिवारी ने भी करियर के शुरुआती दौर में 'हमारे सैयां हिन्दुस्तानी' जैसी कुछ बी-ग्रेड और बोल्ड फिल्मों में काम किया था. आज वे टीवी की सबसे सफल और फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाती है.

Urvashi Dholakia - Photo Gallery
4/8

उर्वशी ढोलकिया

'कसौटी जिंदगी की' की 'कोमोलिका' उर्वशी ढोलकिया ने टीवी पर विलेन बनकर राज किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने कुछ बोल्ड और बी-ग्रेड फिल्मों में अभिनय किया था.

Rashmi Desai - Photo Gallery
5/8

रश्मि देसाई

'उतरन' और 'बिग बॉस' फेम रश्मि देसाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कुछ हिंदी और भोजपुरी बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था, जिसके बाद उन्हें टीवी पर बड़ा ब्रेक मिला.

Sana Khan - Photo Gallery
6/8

सना खान

पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शोबिज छोड़ने और इस्लाम की राह पर चलने से पहले 'क्लाइमेक्स' जैसी कुछ बेहद बोल्ड और बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था.

Shama Sikandar - Photo Gallery
7/8

शमा सिकंदर

'ये मेरी लाइफ है' सीरियल से मशहूर हुई शमा सिकंदर ने अपने संघर्ष के दिनों में 'बस्ती' नाम की एक बी-ग्रेड फिल्म में काम किया था. आज वे अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है.

Monalisa - Photo Gallery
8/8

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और टीवी की 'डायन' (नजर फेम) मोनालिसा ने टीवी और मुख्यधारा के सिनेमा में आने से पहले दर्जनों बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था. आज वे एक बड़ी सेलिब्रिटी है.

More News