रिलीज से पहले विवादों में क्यों फंसी मनोज वाजपेयी की फिल्म Ghooskhor Pandat, जानें पूरा मामला
Ghooskhor Pandat: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म घूसखोर पंडित 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान टीजर रिलीज़ होने के तुरंत बाद विवादों में फंस गई. टीज़र में मनोज को एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के तौर पर दिखाया गया है जो भ्रष्टाचार और साज़िश में फंसा हुआ है. लेकिन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि इसके टाइटल ने ऑनलाइन ज़बरदस्त विरोध शुरू कर दिया है. कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने टाइटल को जातिवादी बताया है. मेकर्स और प्लेटफॉर्म पर एक खास समुदाय को टारगेट करने का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं मूवी के बारे में विस्तार से.
फिल्म विवादों फंसी
मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित पर रिलीज से पहले ही काले बादल छा गए हैं. फिल्म में विशेष समुदाय को टारगेट करने का आरोप लगा है. इससे फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठ रही है.
घूसखोर पंडित का विरोध
टीज़र रिलीज़ होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग से भर गए. एक यूज़र ने लिखा, हेलो @NetflixIndia, पंडितों और ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत को नॉर्मल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं आपसे कोर्ट में मिलूंगा.
नाम बदलने की मांग
एक और ट्वीट में लिखा था कि इस फिल्म का नाम बहुत आपत्तिजनक है. एक शख्स ने कहा कि क्या नेटफ्लिक्स किसी फिल्म का नाम ‘घूसखोर दलित’ या ‘घूसखोर मुस्लिम’ रख सकता है? नाम बदलने या फिल्म के बॉयकॉट की मांग की है. लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द नाम बदलें.
बैन की मिल रही धमकी
एक और दर्शक ने कमेंट किया कि यह बिल्कुल शर्मनाक है. उन्होंने अपनी कट्टरता फैलाने के लिए एक ऐसे समुदाय को चुना है जो आसान टारगेट है. इसे अभी बदलें या बैन का सामना करें. इस टाइटल को हटा दें या नेटफ्लिक्स के बड़े पैमाने पर बॉयकॉट के लिए तैयार रहें.
लोगों में भड़का गुस्सा
एक और पोस्ट में लिखा था कि वे इस शो का नाम कुछ भी रख सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर एक नैरेटिव सेट करने के लिए यह नाम चुना. यह कैसे ठीक है? शायद हमें उन्हें सबक सिखाने के लिए उनका बॉयकॉट करना शुरू कर देना चाहिए.
नेटफ्लिक्स ने नहीं दिया जवाब
अभी तक नेटफ्लिक्स और घूसखोर पंडित टीम ने इस विरोध पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है. लेकिन, लोगों में नाम को लेकर भयंकर गुस्सा बना हुआ है.
घूसखोर पंडित के बारे में
यह फिल्म एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर, अजय दीक्षित (उपनाम पंडित) की कहानी है. इसके जल्दी पैसे कमाने के प्लान तब बिगड़ जाते हैं, जब वह एक ग्लोबल साजिश में फंस जाता है. जब वह दिल्ली के बीचों-बीच एक चलती कार से फेंकी गई एक गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान का पता लगाने की कोशिश करता है, तो घटनाएं उसके अंदाजे से कहीं ज्यादा बड़ी हो जाती हैं.
फिल्म में स्टार्स
रितेश शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म नीरज पांडे ने लिखी है. कलाकारों में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और कीकू शारदा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है.
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल सिर्फ मनोरंजन और जानकारी के लिए है. इसमें कंटेंट विभिन्न स्त्रोंतो से लिया गया है. फोटो को सिर्फ प्रतीकात्मक रुप में दिखाया गया है. इंडिया न्यूज किसी भी विवादों की सहमति नहीं करता है.